फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden to unveil first cabinet picks on Tuesday and white house chief of staff informed about this

अमेरिका: मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी में बाइडन, कल करेंगे नियुक्तियों की घोषणा

Mon, 23 Nov 2020 10:12 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 23 Nov 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden to unveil first cabinet picks on Tuesday and white house chief of staff informed about this
Joe Biden - फोटो : PTI (File Photo)

अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट यानी निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल की पहली नियुक्तियों की घोषणा करेंगे। अमेरिका के निवर्ततमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हार मानने से इनकार के बावजूद जो बाइडन ने अपने प्रशासन के गठन की पहली नींव रख दी है। बाइडन को 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करना है।

विज्ञापन


बता दें कि 3 नवंबर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन पहले दिन से बढ़त हासिल करते हुए विजेता बन उभरे हैं, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप हार मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने चुनाव में धांधली के आरोप लगाकर मुकदमे दायर किए हैं। उधर बाइडन अपने गृह प्रांत डेलेवर में रह कर अपनी सरकार के गठन की तैयारी में जुटे हैं। 
विज्ञापन


रोन बोले, लोकतंत्र को नकार रहे ट्रंप
बाइडन ने व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर रोन क्लेन को चुना है। रोन का कहना है कि इस बार चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को रिकॉर्ड अमेरिकियों ने नकारा है और तब से डोनाल्ड ट्रंप लोकतंत्र को नकार रहे हैं। क्लेन ने ट्रंप प्रशासन खासकर जनरल सर्विसेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी जीएसए से कहा है कि वह औपचारिक रूप से बाइडन की जीत स्वीकार करे और सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया चालू करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय तौर पर देखा जाए तो बाइडन को ट्रंप से 60 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं चुनाव में जीत को निर्धारित करने वाली राज्य-दर-राज्य इलेक्टोरल कॉलेज प्रणाली में बाइडन व ट्रंप के बीच 306-232 का अंतर है। रोन क्लेन ने जानकारी दी कि इस मंगलवार को आप मंत्रिमंडल की पहली नियुक्तियों के बारे में जान जाएंगे। हालांकि उन्होंने पदों व व्यक्तियों के बारे में जानकारी नहीं दी।

कौन होगा वित्त मंत्री
बाइडन ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने वित्त मंत्री चुन लिया है। उनकी शॉर्टलिस्ट में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व के पूर्व प्रमुख जेनेट येलेन, मौजूदा फेड गवर्नर लाइल ब्रेनार्ड, पूर्व गवर्नर सारा बलूम रास्किन और अटलांटा के फेडरल रिजर्व बैंक के अध्यक्ष राफेल बैस्टिक जैसे उम्मीदवारों के नाम हैं।

विदेशी मंत्री हो सकते है राइस
बाइडन के सहयोगियों ने संकेत दिया है कि वह इस हफ्ते विदेश मंत्री पद के लिए अपने चयन की घोषणा कर सकते हैं। इस पद के लिए पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाकार सुसान राइस और अनुभवी राजनयिक एंटनी ब्लिकेन को उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। क्लेन ने जानकारी दी कि इस बार कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए बाइडन के मंत्रिमंडल का उद्घाटन मौजूदा परंपराओं की तरह नहीं बल्कि उससे छोटा होगा। 


कोरोना से सुरक्षा के साथ मनाएंगे जश्न
अमेरिका में मंत्रिमंडल के गठन समारोह और उससे संबंधित कार्यक्रमों में बहुत ज्यादा भीड़ आती है। देश के कई इलाकों में कोरोना और इस महामारी से मौतों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए क्लेन ने कहा कि हम जानते हैं कि लोग इस जश्न में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन हम इस जश्न को सुरक्षा के साथ मनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed