{"_id":"5fe124e2436d00773a708bb5","slug":"joe-biden-takes-corona-virus-vaccine-in-public-broadcasted-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बाइडन ने सार्वजनिक रूप से लगवाया कोरोना वायरस का टीका, हुआ सीधा प्रसारण ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जो बाइडन ने सार्वजनिक रूप से लगवाया कोरोना वायरस का टीका, हुआ सीधा प्रसारण
Tue, 22 Dec 2020 06:17 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से कोरोना वायरस का टीका लगवाया। उन्हें कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा है। इसे खास तौर पर टीवी पर लाइव भी दिखाया गया ताकि लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैल सके।
विज्ञापन
बाइडन ने कहा कि वह सार्वजनिक रूप से टीका लगवाकर लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि टीका उपलब्ध होने पर उन्हें टीकाकरण के लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा, 'मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि टीका उपलब्ध होने पर अब उन्हें टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। इसमें चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइडन ने ट्वीट किया, 'आज मैंने कोविड-19 का टीका लगवाया। उन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को शुक्रिया, जिन्होंने इसे संभव बनाने के लिए अथक मेहनत की। इसके लिए हम सभी आपके आभारी रहेंगे। अमेरिकी लोग यह जान लें कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं आपसे अपील करता हूं कि जब भी टीका उपलब्ध हो, आप इसे लगवाएं।'
बाइडन के टीकाकरण के बाद नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्वीट किया, ‘एक नेता को ऐसे ही काम करना चाहिए।' कमला हैरिस अगले सप्ताह सार्वजनिक रूप से टीका लगवाएंगी।
डेलावेयर में क्रिस्टियाना केयर अस्पताल में नर्स ने बाइडन को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया जिसे फाइजर और बायोनटेक ने मिलकर तैयार किया है।
ऑपरेशन वार्प स्पीड के प्रमुख सलाहकार मुंसिफ सलाउई ने सीएनएन के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कार्यक्रम में रविवार को कहा था कि टीका उन लोगों के लिए सुरक्षित है, जो संक्रमित हो चुके हैं। यह उनकी प्रतिरक्षा को और मजबूत बनाएगा।
उन्होंने कहा कि हमें पता है कि वायरस से प्रतिरक्षा क्षमता बेहतर नहीं होती, बल्कि समय के साथ बदतर ही होती है। इसलिए मेरा मानना है कि एहतियाती तौर पर टीकाकरण सही रहेगा क्योंकि यह सुरक्षित है। मुझे लगता है कि इन लोगों को टीका लगवाना चाहिए।
अमेरिका में पिछले सप्ताह कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन ट्रंप समेत कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने अब तक टीके की खुराक नहीं ली है।
अमेरिका की एक विशेषज्ञ समिति का कहना है कि कोविड-18 के टीकाकरण की प्रक्रिया के दूसरे चरण में 75 या उससे अधिक आयु के लोगों और दमकल विभाग, शिक्षकों और किराने की दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों समेत आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। टीकों की दूसरी खेप रविवार से अस्पतालों को भेजी जाएगी।