फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden Sworn As 46th US President, Vice President Kamala Harris, PM Narendra Modi Congratulated Both

अमेरिका : बाइडन ने 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर ली शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

Thu, 21 Jan 2021 02:54 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 21 Jan 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden Sworn As 46th US President, Vice President Kamala Harris, PM Narendra Modi Congratulated Both
जो बाइडन ने बाइबिल पर हाथ रखकर ली शपथ - फोटो : PTI

जो बाइडन ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।  इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीन ट्वीट करके उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने पर जो बाइडन को शुभकामनाएं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं। 
विज्ञापन


अमेरिका के नए राष्ट्रपति के कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए साथ खड़े हैं। भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
वहीं दूसरी ओर शपथ ग्रहण समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को रोकने के लिए कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) के आसपास हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।

डेमोक्रेटिक नेता बाइडन (78) को प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के ‘वेस्ट फ्रंट’ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बार समारोह में कम लोगों को आमंत्रित किया गया और नेशनल गार्ड के 25,000 से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहे।

 

समारोह में शामिल नहीं हुए ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप, बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए और अंतिम बार राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस से विदा लेते हुए विमान से फ्लोरिडा स्थित अपने स्थायी आवास ‘मार-आ-लागो एस्टेट’ के लिए रवाना हो गए। हालांकि निवर्तमान उपराष्ट्रपति माइक पेंस समारोह में शामिल हुए।
 

127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर ली शपथ
अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बाइडन ने अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसी बाइबिल पर हाथ रखकर उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। बाइडन के शपथ लेने से पहले भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। हैरिस अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं।
 

हैरिस ने रचा इतिहास: पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं
भारत के चेन्नई निवासी प्रवासी भारतीय की बेटी हैरिस (56) ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत एवं पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं। उनके पति 56 वर्षीय डगलस एमहोफ इसके साथ ही अमेरिका के पहले ‘सेकेंड जेंटलमैन’, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पहले पुरुष जीवनसाथी बन गए हैं।



उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर ने हैरिस को शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति-बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन भी शामिल हुए। पूर्व प्रथम महिला-मिशेल ओबामा, लौरा बुश और हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed