{"_id":"6288b38cdec4f30ea9754147","slug":"joe-biden-south-korea-visit-us-and-south-korea-come-together-against-north-korea-will-consider-extended-military-exercises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joe Biden Asia Visit: उत्तर कोरिया के खिलाफ साथ आए अमेरिका और दक्षिण कोरिया, बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास करने के लिए करेंगे विचार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Joe Biden Asia Visit: उत्तर कोरिया के खिलाफ साथ आए अमेरिका और दक्षिण कोरिया, बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास करने के लिए करेंगे विचार
Sat, 21 May 2022 03:10 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 21 May 2022 03:10 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा दोनों देश इस समय अवसरों और चुनौतियों दोनों का सामना करने के लिए काम कर रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कोरियाई प्रायद्वीप के विभाजन से दो देशों का जन्म हुआ।
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने शनिवार को मुलाकात के बाद कहा कि उत्तर कोरिया के साथ वास्तविक कूटनीति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, ऐसे में वे उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे को रोकने के लिए बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास करने पर विचार करेंगे। यून सुक ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात को दोहराया कि उनका साझा लक्ष्य उत्तर कोरिया का पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद ‘‘नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था’’ के लिए प्रतिबद्ध हैं।
दोनों देशों के बयान से उत्तर कोरिया की बढ़ सकती है नाराजगी
यह बयान उत्तर कोरिया का आक्रोश और बढ़ा सकता है, जिसने अपने परमाणु हथियारों और मिसाइल विकास कार्यक्रमों का बचाव किया है, जिसे वह अमेरिकी खतरों के रूप में मानता है और लंबे समय से अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास को आक्रमण पूर्वाभ्यास के रूप में बताता है। हालांकि, सहयोगियों ने अभ्यास को रक्षात्मक बताया है। बाइडन ने एक बैठक में अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष से कहा कि दोनों देशों के बीच 70 साल का गठबंधन ‘‘साझे बलिदान’’ पर आधारित है और इसे नए स्तरों पर ले जाया जाएगा क्योंकि व्यापार और प्रौद्योगिकी पर अतिरिक्त ध्यान देकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है।
अमेरिका ने कोरोना के मद्देनजर की मदद की पेशकश
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा दोनों देश इस समय अवसरों और चुनौतियों दोनों का सामना करने के लिए काम कर रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कोरियाई प्रायद्वीप के विभाजन से दो देशों का जन्म हुआ। बाइडन ने उत्तर कोरिया को टीकों की अपनी पेशकश को दोहराया क्योंकि कोरोनो वायरस देश में खतरनाक रूप से तेजी से फैल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किम जोंग उन से मिलने के लिए तैयार हैं, बशर्ते उत्तर कोरिया के नेता ईमानदारी बरतें और गंभीर हों।बाइडन ने कहा कि हां, हमने न केवल उत्तर कोरिया को बल्कि चीन को भी टीके की पेशकश की है। हम तुरंत ऐसा करने के लिए तैयार हैं। हमें कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए बाइडन देश में कंप्यूटर चिप्स और अगली पीढ़ी के ऑटो के लिए कारखानों का दौरा कर रहे हैं और अधिक सहयोग के लिए बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया में इस वक्त बड़े पैमाने पर घातक कोरोना वायरस का प्रकोप है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने एयर फोर्स वन में सवार पत्रकारों से कहा कि अमेरिका ने दक्षिण कोरिया और जापान के साथ इस बात पर चर्चा की कि आखिर उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण या मिसाइल प्रक्षेपण का कैसे जवाब देंगे।
अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ संबंध बढ़ाने का किया आग्रह
सुलिवन ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने चीनी समकक्ष यांग जिएची के साथ भी बात की और बीजिंग से अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उत्तर कोरिया को परीक्षण रोकने के लिए मनाने का आग्रह किया। एशिया की पांच दिवसीय यात्रा के तहत बाइडन ने शनिवार को यून के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाया जिन्होंने एक सप्ताह से थोड़ा अधिक समय पहले पदभार ग्रहण किया था। बाइडन के कार्यों में उत्तर कोरिया के किम जोंग उन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को लेकर दक्षिण कोरिया को आश्वस्त करना भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को सियोल नेशनल सीमेट्री में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अतिथि पुस्तक पर हस्ताक्षर भी किए।