फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe biden says if elected strengthening relationship with India will be high priority for his administration

अगर चुना गया तो भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगी प्राथमिकता: जो बाइडेन

Thu, 02 Jul 2020 10:38 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 02 Jul 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Joe biden says if elected strengthening relationship with India will be high priority for his administration
जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिका के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि अगर वे नवंबर में होने वाले चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करेंगे। उन्होंने भारत को ‘प्राकृतिक साझेदार’ बताते हुए कहा कि उनके प्रशासन की प्राथमिकता भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगा।

विज्ञापन

वर्चुअल फंड रेजर कार्यक्रम में जब उनसे भारत और अमेरिका के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमारी सुरक्षा के लिए भारत को इस क्षेत्र में भागीदार बनने की जरूरत है और स्पष्ट तौर पर उनके लिए भी।’ इस कार्यक्रम का आयोजन बीकन कैपिटल पार्टनर्स के अध्यक्ष और सीईओ एलन लेवेंटल ने किया था। पूर्व उपराष्ट्रपति का कहना है कि भारत और अमेरिका प्राकृतिक साझेदार हैं। 
विज्ञापन



बाइडेन से जब पूछा गया कि क्या भारत अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है तो उन्होंने कहा, ‘हमारी सुरक्षा में यह साझेदारी, रणनीतिक साझेदारी आवश्यक और महत्वपूर्ण है।’ उपराष्ट्रपति के तौर पर अपने आठ सालों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘करीब एक दशक पहले हमारे प्रशासन में अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौता कराने में निभाई भूमिका पर मुझे गर्व है, जो कि एक बड़ा समझौता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हैकर्स ने डोनाल्ड ट्रंप और बाइडेन के अभियानों को हैक करने का किया प्रयास: गूगल


बाइडेन ने कहा, ‘‘हमारे संबंधों में महान प्रगति के द्वार खोलने में मदद करना और भारत के साथ हमारी सामरिक साझेदारी को मजबूत करना ओबामा-बाइडेन प्रशासन में एक उच्च प्राथमिकता थी और अगर मैं राष्ट्रपति चुना गया, तो आगे भी एक उच्च प्राथमिकता होगी।’ नवंबर चुनाव को लेकर बाइडेन ने कहा कि देश का भविष्य मतपत्र पर निर्भर है। 

उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव जीवनकाल का सबसे महत्वपूर्ण मतदान है और देश इस समय अपनी आत्मा की लड़ाई में लगा हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तरीकों पर निशाना साधते हुए बाइडेन ने कहा, 'ट्रंप ने शुरुआत से ही चेतावनी को नजरअंदाज किया, तैयारी करने से मना किया और फिर देश की रक्षा करने में नाकाम रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed