{"_id":"6007a78e8ebc3e2e790066b4","slug":"joe-biden-s-state-pick-backs-two-state-solution-says-us-embassy-stays-in-jerusalem-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल की राजधानी येरुशलम ही रहेगी, फिलिस्तीनियों के लिए ये कदम उठाएंगे बाइडन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इजरायल की राजधानी येरुशलम ही रहेगी, फिलिस्तीनियों के लिए ये कदम उठाएंगे बाइडन
Wed, 20 Jan 2021 09:16 AM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन आज पद की शपथ लेने के बाद कई अहम फैसले लेंगे। हालांकि इस दौरान बाइडन येरुशलम को इजरायल की राजधानी बनाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को नहीं पलटेंगे। वे फिलिस्तीनियों के लिए राज्य की तलाश जरूर करेंगे। बाइडन की ओर से राज्य सचिव नामित किए गए टोनी ब्लिंकेन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल की राजधानी के तौर पर येरुशलम को मान्यता देते हुए अमेरिकी दूतावास यहीं रखने का फैसला किया। करीब 70 सालों की अमेरिकी नीति को एक हस्ताक्षर से बदलते हुए उन्होंने कहा था कि अब तेल अवीव नहीं बल्कि येरुशलम में अमेरिकी दूतावास होगा। हालांकि, अरब और यूरोप में इस फैसले का भी काफी विरोध हुआ था।
विज्ञापन