फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden paid Eight Crore a year to teach but never taught a single class

US: राष्ट्रपति बनने से पहले बाइडन ने छात्रों को पढ़ाने के लिए ले लिए थे आठ करोड़ रु., पर नहीं ली एक भी क्लास

Wed, 11 Jan 2023 12:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 11 Jan 2023 12:12 PM IST
सार

मेक्सिको सिटी में नॉर्थ अमेरिका लीडर्स समिट में बाइडन ने कहा कि उपराष्ट्रपति होने के चार साल बाद मैं  पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर था।

विज्ञापन
Joe Biden paid Eight Crore a year to teach but never taught a single class
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें एक प्रोफेसर के रूप में प्रति वर्ष एक मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया था। लेकिन उन्होंने इस दौरान एक भी क्लास नहीं ली। मंगलवार को इस बात का खुलासा तब हुआ जब बाइडन ने मेक्सिको सिटी में नॉर्थ अमेरिका लीडर्स समिट में कहा कि उपराष्ट्रपति होने के चार साल बाद वे पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे।

विज्ञापन


बाइडन का प्रोफेसर होने का दावा झूठा: आरएनसी रिसर्च
विशेष रूप से, दो वर्षों के लिए पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय ने बाइडन को लगभग 1 मिलियन अमरीकी डालर यानी लगभग आठ करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था लेकिन उन्होंने कभी एक कक्षा को नहीं पढ़ाया। यह खुलासा रिपब्लिकन नेशनल कमेटी रिसर्च यूनिट आरएनसी रिसर्च द्वारा किया गया है जिसमें यह भी बताया गया है कि बाइडेन प्रोफेसर होने के बारे में झूठ बोलते रहते हैं। बाइडेन 2017-2019 तक फिलाडेल्फिया स्कूल में मानद प्रोफेसर थे।  2017 में बाइडन ने एक मानद प्रोफेसर पद स्वीकार किया जिसे औपचारिक रूप से बेंजामिन फ्रैंकलिन प्रेसिडेंशियल प्रैक्टिस प्रोफेसर कहा जाता है।
विज्ञापन


बाइडन ने पूरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम का एक भी चैप्टर नहीं पढ़ाया
आरएनसी रिसर्च ने कहा है कि बाइडन ने अपने अल्मा मेटर, डेलावेयर विश्वविद्यालय में बाइडन इंस्टीट्यूट के अलावा वाशिंगटन में पेन बाइडन सेंटर फॉर डिप्लोमेसी एंड ग्लोबल एंगेजमेंट की भी स्थापना की। हालांकि, यह भूमिका मानद थी। उन्होंने कैंपस में छात्रों को व्याख्यान और वार्ता दी, लेकिन उस दौरान पूरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम का एक भी चैप्टर नहीं पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनते ही विश्वविद्यालय ने की थी घोषणा
अप्रैल 2019 में, जैसे ही बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने, विश्वविद्यालय ने एक बयान जारी कर कहा,  कि बाइडन ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हो गए हैं। इसके बाद परिसर में कई लोगों ने कहा कि यह पेन बाइडेन सेंटर फॉर डिप्लोमेसी एंड ग्लोबल एंगेजमेंट में उनकी भूमिका को प्रभावित करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed