{"_id":"62ab8f1fb849194dd10924b7","slug":"joe-biden-nominates-indian-american-radha-iyengar-to-top-pentagon-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: राष्ट्रपति बाइडन ने पेंटागन के शीर्ष पद के लिए राधा आयंगर को किया नामित, गूगल और फेसबुक में दे चुकी हैं सेवा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: राष्ट्रपति बाइडन ने पेंटागन के शीर्ष पद के लिए राधा आयंगर को किया नामित, गूगल और फेसबुक में दे चुकी हैं सेवा
Fri, 17 Jun 2022 01:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:44 AM IST
सार
राधा अयंगर प्लंब फेसबुक में ग्लोबल हेड ऑफ पॉलिसी एनालिसिस के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन
राधा आयंगर
- फोटो : Twitter
विस्तार
राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब को अमेरिकी रक्षा मुख्यालय (पेंटागन) के एक शीर्ष पद के लिए नामित किया है। वह अभी रक्षा उपमंत्री की चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उन्हें अब ‘डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एंड सस्टेनमेंट’ के उप अवर सचिव के पद के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, राधा गूगल में विश्वास एवं सुरक्षा के लिए अनुसंधान एवं अंतर्दृष्टि की निदेशक थीं और व्यापार विश्लेषण, डाटा विज्ञान तथा तकनीकी अनुसंधान संबंधित टीम का नेतृत्व करती थीं। वह फेसबुक में ग्लोबल हेड ऑफ पॉलिसी एनालिसिस के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन
यहां उन्होंने उच्च जोखिम/उच्च नुकसान, गंभीर एवं महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए काम किया। उन्होंने रक्षा मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कई वरिष्ठ पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन