फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden Names Indian American Medha Raj As His Campaign Digital Chief

भारतीय मूल की मेधा राज बनाएंगी जो बिडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति बनाने के लिए रणनीति

Tue, 30 Jun 2020 10:06 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 30 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Joe Biden Names Indian American Medha Raj As His Campaign Digital Chief
मेधा राज-जो बिडेन - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब माहौल गर्म हो चला है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन ने चुनाव में फतह के लिए अपने तीर कमान से निकलाने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान भारतीय मूल की अमेरिकी मेधा राज को डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन के चुनाव अभियान में डिजिटल प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी बेहद ही अहम है, क्योंकि कोरोना महामारी के दौरान इस बार का चुनाव प्रचार पूरी तरह वर्चुअल तरीके से ही होगा।

विज्ञापन


बिडेन के चुनाव प्रचार अभियान के अधिकारियों के अनुसार, मेधा डिजिटल डिपार्टमेंट के सभी पहलुओं पर काम करेंगी। डिजिटल प्रचार के जरिए उनका काम नतीजों को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाने का होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2016 में हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार अभियान में काम कर चुके क्लार्क हम्फ्री अभियान के डिप्टी डिजिटल डायरेक्टर बनाए गए हैं।वह आम लोगों से चंदा इकट्ठा करने की जिम्मेदारी उठाएंगे।
विज्ञापन


मेधा इस जिम्मेदारी के मिलने से खुश हैं, उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा 'यह साझा करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है कि मैं चुनाव के 130 दिनों के लिए डिजिटल प्रमुख के रूप में जो बिडेन के अभियान में शामिल हो गई हूं और अब मैं एक मिनट भी बर्बाद नहीं करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधा जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में ग्रेजुएट और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीएस हैं। मेधा इससे पहले पीट बुटीगीग के चुनाव प्रचार अभियान से भी जुड़ी रही हैं। बुटीगीग ने भी अब अपना समर्थन जो बिडेन को दे दिया है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव करीब हैं। 77 साल के जो बिडेन, मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी  के उम्मीदवार 74 साल के डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed