फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden invited more than 100 nations for world democracy summit, Napal and pakistan also

अमेरिका: बाइडन ने लोकतंत्र पर चर्चा के लिए 100 से अधिक देशों को बुलाया, भारत के केवल तीन पड़ोसियों को न्योता

Thu, 09 Dec 2021 08:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 09 Dec 2021 08:22 AM IST
सार

world democracy summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आगामी 9-10 दिसंबर को लोकतंत्र पर चर्चा के लिए एक वर्चुअल समिट बुलाया है। इनमें भारत के सिर्फ तीन पड़ोसी देशों को न्योता मिला है।

विज्ञापन
Joe Biden invited more than 100 nations for world democracy summit, Napal and pakistan also
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज से शुरू होने वाले विश्व लोकतंत्र शिखर सम्मेलन के लिए 100 से अधिक देशों को आमंत्रित किया है। इन देशों में भारत के साथ उसके तीन पड़ोसी देशों को भी न्योता मिला है। इनमें से एक  पाकिस्तान है तो दूसरा नेपाल और तीसरा मालदीव। विश्व लोकतंत्र शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र पर चर्चा करना है। कोरोना महामारी के कारण वीडियो लिंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को व्हाइट हाउस के द्वारा संचालित किया जाएगा। जिसमें लोकतंत्र और शक्तिशाली निरंकुशता या तानाशाही जैसे मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। इस बीच नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार राज्य के अवर सचिव उजरा जेया ने कहा कि कोई गलती न करें, हम लोकतांत्रिक गणना के क्षण में हैं। 

विज्ञापन


चीन को नहीं मिला न्योता, नेपाल और मालदीव को आमंत्रण
बात करें भारत के पड़ोसी चीन को न्योता नहीं मिला है। हालांकि नेपाल और मालदीव को बुलाया गया है। उधर चीन के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया आज भी अमेरिका का करीबी है और उसे इस समिट का निमंत्रण मिला है। 
विज्ञापन


भारत के इन पड़ोसी देशों को नहीं मिला न्योता
भारत के जिन पड़ोसी देशों को इस समिट के लिए न्योता नहीं मिला है, उनमें बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, अफगानिस्तान, भूटान और ईरान भी शामिल हैं।

पाकिस्तान को न्योता हैरान करने वाला
लोकतंत्र के विषय में चर्चा के लिए पाकिस्तान को आमंत्रण हैरान करने वाली बात जरूर है। क्योंकि पाकिस्तान में लोकतंत्र सिर्फ दिखावा है, वहां सरकार को पीछे से सेना और आईएसआई ही चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है इस समिट का उद्देश्य
इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोकतंत्रों के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना है। इसके अलावा इस समिट का उद्देश्य नेताओं को देश व दुनिया में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक प्रतिबद्धताओं व सुधारों की पहल की घोषणा के लिए मंच प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed