{"_id":"60429c237704fb7e6312703b","slug":"joe-biden-gave-two-other-indians-in-administration-important-responsibility-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: जो बाइडन ने प्रशासन में दो और भारतवंशियों को दी अहम जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: जो बाइडन ने प्रशासन में दो और भारतवंशियों को दी अहम जिम्मेदारी
Sat, 06 Mar 2021 02:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन में दो और भारतवंशी अमेरिकी नागरिकों को अहम प्रशासनिक तैनाती दी है। व्हाइट हाउस की तरफ से शुक्रवार को घोषित सूची के मुताबिक, राष्ट्रपति ने चिराग बैंस को अपना विशेष सलाहकार (आपराधिक न्याय) नियुक्त किया है, जबकि प्रोणिता गुप्ता को अपनी विशेष सलाहकार (श्रम व कामगार) के तौर पर तैनात किया है।
विज्ञापन
चिराग बैंस और प्रोणिता गुप्ता बने राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार
बैंस और गुप्ता की नियुक्ति उन 20 से ज्यादा अतिरिक्त पॉलिसी स्टाफ की तैनाती का हिस्सा है, जो व्हाइट हाउस की कोविड रिस्पांस टीम, घरेलू जलवायु नीति कार्यालय, घरेलू नीति परिषद व राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
बाइडन प्रशासन में अब तक 55 से ज्यादा भारतवंशियों को अहम पायदान दी जा चुकी है। ओटावा में जन्मे बैंस अब तक एक राष्ट्रीय जन नीति संगठन डेमोस के निदेशक (कानूनी रणनीति) थे। प्रोणिता गुप्ता अब तक सेंटर फॉर लॉ एंड सोशल पॉलिसी में जॉब क्वालिटी डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थी। गुप्ता इससे पहले बराक ओबामा के राष्ट्रपति काल में अमेरिकी श्रम विभाग में महिला ब्यूरो की डिप्टी डायरेक्टर रह चुकी हैं।
विज्ञापन
फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयार्क की पहली वीपी बनीं भारतवंशी नौरीन
अमेरिका में भारतवंशियों के बढ़ते दबदबे में एक और तमगा उस समय जुड़ गया, जब शुक्रवार को वित्त सेवा उद्योग की दिग्गज और भारतवंशी नौरीन हसन को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयार्क की पहली वाइस प्रेसिडेंट व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) चुना गया।
नौरीन हसन को बैंक के निदेशक मंडल ने 15 मार्च से इस पद पर नियुक्त किए जाने की मंजूरी दे दी। बैंक ने अपने बयान में कहा है कि नौरीन की नियुक्ति की पुष्टि संघीय रिजर्व प्रणाली ने कर दी है। करीब 25 साल का अनुभव रखने वाली नौरीन न्यूयार्क फेडरल रिजर्व में दूसरे नंबर की अधिकारी होंगी।