फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden adviser Cedric Richmond tests positive for coronavirus

बाइडन के सलाहकार सेड्रिक रिचमंड हुए कोरोना संक्रमित, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने भी एहतियातन करवाई जांच

Fri, 18 Dec 2020 09:19 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 18 Dec 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden adviser Cedric Richmond tests positive for coronavirus
सेड्रिक रिचमंड (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Cedric Richmond

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के करीबी सलाहकारों में से एक सेड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बाइडन की टीम ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बाइडन की टीम की प्रवक्ता केट बेडिंगफिल्ड ने एक वक्तव्य में बताया कि लुईसियाना से प्रतिनिधि सेड्रिक रिचमंड अभियान रैली में शामिल होने के लिए अटलांटा गए थे जहां से आने के दो दिन बाद, गुरुवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। बाइडन प्रशासन से बतौर वरिष्ठ सलाहकार जुड़ने के लिए रिचमंड कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हैं।
विज्ञापन



बेडिंगफिल्ड ने कहा कि रिचमंड, बाइडन के करीबी संपर्क में नहीं आए थे तथा बाइडन की भी गुरुवार को ही कोविड-19 संबंधी जांच करवा ली गई जिसमें पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने के चुनाव के बाद से बाइडन आमतौर पर अपने गृह राज्य के आसपास ही रहते हैं और चुनाव वाले दिन के बाद से यह दूसरी ही बार है जब वह डेलावेयर से बाहर निकले। बाइडन की टीम ने बताया कि 47 वर्षीय रिचमंड में संक्रमण के लक्षण बुधवार से नजर आने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed