फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   joe biden administration says would not lift travel restriction fron 26th january despite donald trump executive order

अमेरिका: ट्रंप ने यूके, आयरलैंड और ब्राजील पर लगे यात्रा प्रतिबंध हटाए, बाइडन ने लगाई रोक

Tue, 19 Jan 2021 09:39 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 19 Jan 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
joe biden administration says would not lift travel restriction fron 26th january despite donald trump executive order
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका में सोमवार को कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 24 मिलियन से ज्यादा हो गई। इसके बावजूद निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, ब्रिटेन, ब्राजील, आयरलैंड पर लगे यात्रा प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा। ये आदेश 26 जनवरी से प्रभावी हो जाएंगे। इन प्रतिबंधों को महामारी के कारण लगाया था। हालांकि ट्रंप के आदेश के कुछ देर बाद ही निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा कि यात्रा प्रतिबंधों को नहीं हटाया जाएगा। 

विज्ञापन


ट्रंप द्वारा जारी किए गए कार्यकारी आदेश के अनुसार, मैं डोनाल्ड ट्रंप संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों और अमेरिका के कानून के अनुसार, शेनगेन जोन में आने वाले 26 यूरोपिय देशों से यात्रा प्रतिबंध हटाता हूं। आदेश में ब्रिटेन, आयरलैंड और ब्राजील जैसे देशों पर लगे प्रतिबंधों को हटाया गया है। इसमें कहा गया है कि ये अब अमेरिका के हितों के लिए हानिकारक नहीं हैं। यह आदेश 26 जनवरी को रात के 12 बजकर एक मिनट से प्रभावी हो जाएगा। हालांकि जो बाइडन की प्रेस सेक्रेटरी ने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 20 जनवरी को ही क्यों होता है अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकची ने ट्वीट कर कहा, 'हमारी मेडिकल टीम की सलाह पर, प्रशासन इन प्रतिबंधों को 26 जनवरी से हटाने का इरादा नहीं रखता है। महामारी से हालात बदतर होते जा रहे हैं और दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध हटाने का समय नहीं है। असल में हम कोविड-19 के प्रसार को और कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा के आसपास सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने की योजना बना रहे हैं।'

बता दें कि ट्रंप बुधवार को अपना पद छोड़ देंगे। वहीं यह आदेश उनके कार्यकाल समाप्त होने के लगभग एक हफ्ते बाद प्रभावी होगा। जिसपर बाइडन प्रशासन ने रोक लगाने का एलान किया है। पिछले हफ्ते, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के प्रमुख ने सभी हवाई यात्रियों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में 26 जनवरी से प्रवेश करने के लिए कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट या संक्रमण से रिकवरी का प्रमाण पेश करने की आवश्यकता वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed