फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   JOE Biden admin sidesteps Congress again, approves military equipment sale to Israel

US: संसदीय समिति को दरकिनार कर बाइडन प्रशासन करेगा इस्राइल की मदद, सैन्य उपकरण बेचने की दी अनुमति

Sat, 30 Dec 2023 01:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि इस्राइल को 155 मिमी के गोले बनाने में काम आने वाले सामानों को तुरंत सौंपने की अनुमति दी गई है।  
 

विज्ञापन
JOE Biden admin sidesteps Congress again, approves military equipment sale to Israel
जो बाइडन - फोटो : Social Media

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच दो माह से अधिक समय से जंग जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो गई है। जहां इस्राइल ने हमास को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया है। वहीं, अब आतंकी समूह भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। फिलहाल, न तो जंग की रफ्तार कम हो रही है और न ही लोगों की जान की परवाह की जा रही है। इस बीच, अमेरिका ने फिर इस्राइल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने संसदीय समिति से मंजूरी लिए बिना ही इस्राइल को करीब 15 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण तुरंत देने की अनुमति दी है। वहीं, एक रिपोर्ट की माने तो इस महीने के भीतर दूसरी बार ऐसा किया गया है। 

विज्ञापन


ये किया सौदा
विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को इस सौदे के बारे में खुलासा किया। बताया गया कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सांसदों को अपने फैसले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस्राइल को 155 मिमी के गोले बनाने में काम आने वाले सामानों को तुरंत सौंपने की अनुमति दी गई है।  
विज्ञापन


सामानों को तुरंत भेजना जरूरी
इस्राइल की रक्षात्मक आवश्यकताओं की तात्कालिकता का हवाला देते हुए प्रवक्ता ने समझाया, 'सचिव ने संसदीय समिति को जानकारी दी कि इन सामानों को तुरंत भेजना जरूरी था, इसलिए यह झटपट निर्णय लिया। उन्होंने अपने अधिकार का उपयोग करके इस फैसले को अंतिम मुहर दी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना हुआ सौदा
प्रवक्ता ने बताया कि पिछली ब्रिकी में इन अतिरिक्त वस्तुओं को जोड़ा गया है, जिससे बिक्री का कुल मूल्य बढ़कर 147.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ डॉलर हो गया।


इतने टैंक गोले भेजे जा चुके हैं
इस महीने की शुरुआत में, बाइडन प्रशासन ने आमतौर पर संसदीय समितियों को दी जाने वाली मानक 20-दिवसीय समीक्षा अवधि को दरकिनार करते हुए इस्राइल को हजारों युद्ध सामग्री की बिक्री में तेजी लाई। निगरानी समितियों को भेजी गई आपातकालीन घोषणा में इस्राइल को 13,000 से अधिक टैंक गोले देने की जानकारी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed