फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe and I look forward to finishing the job says VP Harris

USA: 'अमेरिका को पीछे ले जाना चाहते हैं रिपब्लिकन, ऐसा होने नहीं देंगे', बाइडन और अपनी दावेदारी पर बोलीं हैरिस

Tue, 25 Apr 2023 05:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Apr 2023 05:56 PM IST
सार

कमला हैरिस ने कहा कि राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे रिपब्लिकन अमेरिका को पीछे ले जाना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। जैसाकि हमने 2020 में हुआ था। हमें अपने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए एक साथ आना चाहिए। 

विज्ञापन
Joe and I look forward to finishing the job says VP Harris
कमला हैरिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को औपचारिक रूप से 2024 के चुनाव के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की। वहीं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया। हैरिस ने एक बयान में अमेरिकियों से लोकतंत्र के लिए लड़ने, प्रगति जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे इतिहास का एक निर्णायक क्षण है। देश की उपराष्ट्रपति बनने वाली वह पहली भारतीय अमेरिकी और पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला हैं।  

विज्ञापन


कमला हैरिस, बाइडन की सहयोगी हैं। बाइडन की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी की घोषणा के तुरंत बाद एक बयान में हैरिस ने कहा, हमने बीते दो वर्षों में ऐसे राष्ट्र के निर्माण के लिए बदलावकारी कदम उठाए हैं, जिससे हर कोई नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ रह सकता है, एक अच्छी नौकरी पा सकता है और गरिमा के साथ सेवानिवृत्त हो सकता है।
विज्ञापन


हैरिस ने आगे कहा, इसके जवाब में अतिवादियों  ने बुनियादी और मूलभूत आजादी व अधिकारों पर हमले तेज कर दिए हैं। 58 वर्षीय डेमोक्रेट ने आगे कहा, उदाहरण के लिए वे अपने खुद शरीर के बारे में फैसला लेने के एक महिला के अधिकार को छीनना चाहते हैं। वे वोट देने के अधिकार पर हमला करते हैं और लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास करते हैं। वे जीवन बचाने और अमेरिकियों को बंदूक हिंसा से सुरक्षित रखने के लिए सामान्य ज्ञान सुधारों को रोकने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे रिपब्लिकन अमेरिका को पीछे ले जाना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। जैसाकि हमने 2020 में हुआ था। हमें अपने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए एक साथ आना चाहिए। प्रगति जारी रखनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी अमेरिकी आगे बढ़ सकें और कामयाब हो सकें।" हैरिस ने कहा कि वह और जो बाइडन अपना काम पूरा करने, राष्ट्र की आत्मा के लिए इस लड़ाई को जीतने और व्हाइट हाउस में चार और वर्षों तक अमेरिकी लोगों की सेवा करने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed