फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jim Mattis resigned a day after Donald Trump announcement of Syria Pullout

अमेरिका : सीरिया मामले पर ट्रंप के फैसले से नाराज रक्षा मंत्री मैटिस ने दिया इस्तीफा

Fri, 21 Dec 2018 08:13 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Fri, 21 Dec 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
Jim Mattis resigned a day after Donald Trump announcement of Syria Pullout
जिम मैटिस - फोटो : Facebook

अमेरिका के रक्षामंत्री जिम मैटिस ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया से सैनिक बाहर लाने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया था। ट्रंप को लिखे पत्र में मैटिस ने अपने वैश्विक विचार का सुझाव दिया है। जिसमें पारंपरिक गठबंधन का पक्ष लिया गया है और छवि खराब करने वालों के खिलाफ खड़े होने को कहा गया है। उनके और राष्ट्रपति के बीच मौलिक मतभेद थे जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


मैटिस ने पत्र में लिखा, 'चूंकि आपके पास एक रक्षामंत्री रखने का अधिकार है जिसके विचार आपसे हर विषय पर काफी मिले-जुले। ऐसे में मेरा मानना है कि मेरे लिए अपने पद का त्याग कर देना ही सही है।' अमेरिकी प्रतिष्ठान द्वारा जिम मैटिस के पत्र को जारी करने के बाद कुछ देर बाद ही ट्रंप ने ट्वीट करते हुए बताया कि मैटिस सम्मान के साथ फरवरी के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ट्रंप ने कहा, 'जिम के कार्यकाल के दौरान बहुत प्रगति हुई खासतौर से नए लड़ाकू उपकरण खरीदने में।'
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, 'जनरल मैटिस मेरे लिए गठबंधन करने में और दूसरे देशों को उनके सैन्य दायित्वों के हिस्से का भुगतान करने में एक बहुत बड़ी मदद थे। नए रक्षामंत्री के नाम की घोषणा जल्द ही हो जाएगी। मैं जिम को उनकी सेवा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।' मैटिस का इस तरह से इस्तीफा दे देना अमेरिकी पर्यवेक्षकों के लिए कोई हैरानी वाली बात नहीं है। कई बार ट्रंप ने मैटिस की सलाह को नजरअंदाज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरिया से 2000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुला लेने के फैसले ने मैटिस और ट्रंप के बीच के झगड़े को काफी बढ़ा दिया। मैटिस ने ट्रंप को चेताया था कि सीरिया से सैनिकों को जल्दी वापस बुला लेना सामरिक गलती हो सकती है। दोनों के बीच पहले भी कई मुद्दों को लेकर बहस हो चुकी है। जिसमें ईरान का परमाणु समझौता, जिसपर लगे प्रतिबंध को ट्रंप ने मई में हटा दिया था उसपर भी मैटिस ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि सभी प्रतिबंध नहीं हटने चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed