फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jill biden welcomes Prime Minister narendra modi said establashing familiar relations between india or America

USA: जिल बाइडन ने PM मोदी का किया स्वागत, कहा- दोनों देशों के बीच पारिवारिक साझेदारी बनाने की कोशिश

Thu, 22 Jun 2023 04:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2023 04:43 AM IST
सार

PM Modi Meets Jill Biden: नेशनल साइंस फाउंडेशन में जिला बाइडन ने कहा कि अमेरिका में आपका स्वागत है प्रधानमंत्री मोदी। आधिकारिक यात्रा के माध्यम से हम विश्व के सबसे प्राचीन और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश एक साथ आए हैं। हमारी साझेदारी सिर्फ सरकार तक सीमित नहीं है।

विज्ञापन
Jill biden welcomes Prime Minister narendra modi said establashing familiar relations between india or America
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। बुधवार को पीएम न्यूयॉर्क में योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के बाद वाशिंगटन डीसी पहुंचे। इसके बाद अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ पीएम मोदी वर्जीनिया के नेशनल साइंस फाउंडेशन गए। यहां उन्होंने भारतीय-अमेरिकी छात्रों से मुलाकात की। 

विज्ञापन

साझेदारी सिर्फ सरकार तक सीमित नहीं
नेशनल साइंस फाउंडेशन में जिला बाइडन ने कहा कि अमेरिका में आपका स्वागत है प्रधानमंत्री मोदी। आधिकारिक यात्रा के माध्यम से विश्व के सबसे प्राचीन और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश एक साथ आए हैं। हमारी साझेदारी सिर्फ सरकार तक सीमित नहीं है। बल्कि, इस यात्रा से हम दोनों देशों के बीच पारिवारिक और दोस्ताना माहौल स्थापित कर रहे हैं। भारत-अमेरिका की साझेदारी विस्तृत है, क्योंकि हम वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हैं। शिक्षा एक ऐसा मुद्दा है, जो पीएम मोदी और मेरे दिल के करीब है।

विज्ञापन

रोजगार के सृजन के लिए निवेश
जिल बाइडन ने आगे कहा कि अगर हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहते हैं तो हमें युवाओं पर निवेश करना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि युवाओं को जिन मौकों की तलाश है, उन्हें वह मौके दिए जाएं। राष्ट्रपति बाइडन ऊर्जा और निर्माण जैसे उद्योगों में लाखों रोजगार के सृजन के लिए निवेश कर रहे हैं। हमें सुनिश्चित करना होगा कि युवतियों को भी शिक्षा और आधुनिक कार्यबल के लिए आवश्यक कौशल हासिल करने का अवसर मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में सबसे अधिक युवा
नेशनल साइंस फाउंडेशन पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए भारत और अमेरिका को प्रतिभाओं की आवश्यकता है। एक तरफ, जहां अमेरिका में उच्च श्रेणी के शैक्षणिक संस्थान और उन्नत तकनीक हैं तो वहीं भारत में सबसे अधिक युवा हैं। इसलिए मुझे विश्वास है कि भारत और अमेरिका की साझेदारी सतत वैश्विक विकास का इंजन साबित होगी। पीएम ने बताया कि स्किल इंडिया के तहत भारत के करीब 50 मिलियन लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉक चेन, ड्रोन सहित अन्य आधुनिक क्षेत्रों में महारथ हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed