फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jewish community raises money for the help of New Zealand shooting victims

न्यूजीलैंड मस्जिद हमला: मुस्लिम समुदाय के लिए धन जुटा रहा यहूदी समूह

Sun, 17 Mar 2019 03:07 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Jewish community raises money for the help of New Zealand shooting victims
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग का एक यहूदी समूह न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी के पीड़ितों के लिए धन जुटा रहा है। ये समूह मुस्लिम समुदाय द्वारा दिखाई गई उदारता का आभार प्रकट करते हुए ये काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


बीते साल अक्तूबर में अमेरिका के पिट्सबर्ग में यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर हुई गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई थी। पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में हुए यहूदी विरोधी हमले के पीड़ितों की मदद कि लिए उस समय मुस्लिम समुदाय ने धन जुटाया था। 
विज्ञापन


बता दें इसी शुक्रवार को क्राइस्टचर्च स्थित दो मस्जिदों में लोग नमाज के लिए एकत्रित हुए थे। तभी बंदूकधारी ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कम से कम 40 लोग घायल हो गए हैं। ग्रेटर पिट्सबर्ग का यहूदी संघ भी अब मुस्लिम समुदाय की मदद के लिए आगे आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल यहूदियों की मदद के लिए काफी बड़ा अभियान चलाया गया था। इस अभियान का नाम 'मुस्लिम यूनाइट फॉर पिट्सबर्ग साइनागोज्यू' था। इस अभियान के तहत पिसट्बर्ग गोलीबारी के पीड़ितों के लिए चार दिनों में करीब 2 लाख डॉलर जुटाए गए थे।


शुक्रवार को दिए बयान में पिट्सबर्ग के इस यहूदी समूह ने कहा है कि वह अब उस दयालुता को चुकाने में मदद करने के लिए दान स्वीकार कर रहा है। ग्रेटर पिट्सबर्ग के यहूदी संघ के बोर्ड सदस्य मैरिल एन्समैन का कहना है, "दुर्भाग्य से, हम सभी एक समुदाय पर हुए गोलीबारी के विनाशकारी प्रभाव से परिचित हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "घृणा के भरे इस काम की हम निंदा करते हैं। जो लोग घायल हुए हैं वह जल्दी और पूरी तरह ठीक हो जाएं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed