फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jeff Bezos's Blue Origin launches new rocket New Glenn, sends satellite into Earth's orbit

Blue Origin: जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन ने लॉन्च किया नया रॉकेट न्यू ग्लेन, पृथ्वी की कक्षा में भेजा उपग्रह

Thu, 16 Jan 2025 01:56 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनावेरल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनावेरल Published by: बशु जैन Updated Thu, 16 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

जेफ बेजोस ने भारी फंडिंग और सालों की मेहनत के बाद 320 फुट यानी 98 मीटर न्यू ग्लेन रॉकेट को तैयार किया है। इसे उपग्रहों को उचित कक्षाओं में छोड़ने के लिए बनाया गया है। लॉन्चिंग के बाद रॉकेट ने पृथ्वी की कक्षा में उपग्रह स्थापित किया। मगर रॉकेट का बूस्टर अटलांटिक महासागर में कंपनी के तैरते लॉन्चिंग पैड पर नहीं उतर सका।

विज्ञापन
Jeff Bezos's Blue Origin launches new rocket New Glenn, sends satellite into Earth's orbit
न्यू ग्लेन रॉकेट - फोटो : एक्स/@blueorigin

विस्तार

अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने गुरुवार सुबह फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से अपने नए रॉकेट न्यू ग्लेन को लॉन्च किया। रॉकेट ने पृथ्वी की कक्षा में उपग्रह स्थापित किया। जब यान सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा तो कंपनी के कर्मचारियों ने नारे लगाए और तालियां बजाईं। वहीं रॉकेट का बूस्टर अटलांटिक महासागर में कंपनी के तैरते लॉन्चिंग पैड पर नहीं उतर सका। कंपनी ने कहा कि हमारा पहला उद्देश्य परीक्षण उपग्रह को कक्षा में पहुंचाना था। 

विज्ञापन


अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने भारी फंडिंग और सालों की मेहनत के बाद 320 फुट यानी 98 मीटर न्यू ग्लेन रॉकेट को तैयार किया है। इसे उपग्रहों को उचित कक्षाओं में छोड़ने के लिए बनाया गया है। रॉकेट का नाम पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले प्रथम अमेरिकी न्यू ग्लेन के नाम पर रखा गया है। गुरुवार को लॉन्च किए गए रॉकेट को पहले चरण में उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में छोड़ना था।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे चरण में इसे बाहर की कक्षा में रहने के लिए सुरक्षित स्थिति में रखा गया। इस मिशन के छह घंटे तक चलने की उम्मीद थी। रॉकेट ने उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में छोड़ दिया। मगर इसका बूस्टर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद अटलांटिक महासागर में बनाए गए लॉन्चिंग पैड पर उतर नहीं सका। ब्लू ओरिजिन के लॉन्च कमेंटेटर एरियन कॉर्नेल ने कहा कि क्या शानदार दिन था?
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को टाला गया था प्रक्षेपण
सोमवार को रॉकेट का पहला प्रक्षेपण किया जाना था, लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के चलते आखिरी समय में इसे टालना पड़ गया था। रॉकेट का निर्माण अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा और चंद्रमा तक ले जाने के लिए किया गया है।

25 साल पहले की गई थी कंपनी की स्थापना
अमेजन के जेफ बेजोस ने 25 साल पहले ब्लू ओरिजिन कंपनी की स्थापना की थी। यह कंपनी 2021 से अंतरिक्ष के किनारे तक यात्रियों को भेज रही है। कंपनी का नया रॉकेट न्यू ग्लेन ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट की तुलना में पांच गुना लंबा है। ब्लू ओरिजिन ने न्यू ग्लेन के लॉन्च साइट में एक बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। यह लॉन्चिंग पैड  कंपनी के नियंत्रण केंद्रों और रॉकेट फैक्टरी से 9 मील (14 किलोमीटर) दूर नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के गेट के बाहर है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में बेजोस ने कहा कि वह ब्लू ओरिजिन को एलन मस्क के स्पेसएक्स के साथ प्रतिस्पर्धा में नहीं देखते हैं।


इस साल छह से आठ उड़ानें शुरू करने की योजना
ब्लू ओरिजिन ने इस वर्ष छह से आठ न्यू ग्लेन उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा कि अगली उड़ान इसी बसंत में शुरू होगी। बेजोस ने कहा कि यह अंतरिक्ष युग के नए चरण की शुरुआत है। अंतरिक्ष तक पहुंच की लागत को कम करने के लिए हम सभी एक उद्योग के रूप में एक साथ काम करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed