फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   JEFF bezos fiance lauren sanchez donate hundred million dollars to maui wildfire

USA: आग से तबाह माउई की मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर दान देंगे बेजोस और उनकी मंगेतर, अन्य सेलेब्रिटी ने भी दी मदद

Mon, 14 Aug 2023 09:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 14 Aug 2023 09:46 AM IST
सार

अमेजन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस का भी माउई काउंटी इलाके में 14 एकड़ में फैला एक आलीशान घर है। जो इलाका आग से तबाह हुआ, वह जेफ बेजोस के घर से महज 20 मील की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन
JEFF bezos fiance lauren sanchez donate hundred million dollars to maui wildfire
जेफ बेजोस अपनी मंगेतर के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज ने आग से तबाह हुए माउई काउंटी के लिए 10 करोड़ डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपये) दान देने का एलान किया है। दान की ये रकम माउई के पुनर्निर्माण में खर्च की जाएगी। बता दें कि अमेरिका के हवाई द्वीप के माउई काउंटी में बीते दिनों आग लग गई थी, जिससे पूरा इलाका तबाह हो गया। आग के चलते 90 लोगों की जान चली गई। 
विज्ञापन


मंगेतर ने दी जानकारी
जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'जेफ और मैं माउई की तबाही से दुखी हैं। हम उन परिवारों के बारे में सोच रहे हैं, जिन्होंने काफी कुछ खोया है। तात्कालिक जरूरतें अहम हैं, साथ ही पुनर्निर्माण भी जरूरी है। ऐसे में जेफ और मैं एक माउई फंड बना रहे हैं, जिसके तहत माउई के लोगों की मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर खर्च किए जाएंगे। इस मदद से माउई अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा।' बता दें कि लॉरेन सांचेज बेजोस अर्थ फंड की वाइस चेयरपर्सन हैं।
विज्ञापन


माउई में जेफ बेजोस का भी है घर
बता दें कि अमेजन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस का भी माउई काउंटी इलाके में 14 एकड़ में फैला एक आलीशान घर है। जो इलाका आग से तबाह हुआ, वह जेफ बेजोस के घर से महज 20 मील की दूरी पर स्थित है। कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी माउई के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। मशहूर प्रस्तुतकर्ता ओप्रा विनफ्रे भी माउई में रहती हैं और उन्होंने शेल्टर होम में रह रहे लोगों की दैनिक जरूरतों की मदद दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक
बता दें कि माउई में अभी भी आग भड़की हुई है, जिसे काबू करने की कोशिश की जा रही है। बीती 8 अगस्त को माउई में लगी आग अमेरिका के बीते 100 साल के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है। इससे पहले नवंबर 2018 में कैलिफोर्निया के कैंप फायर में भी खतरनाक आग लगी थी। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते प्राकृतिक आपदा की घटनाएं आम होती जा रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed