फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Blue Origin Launch Live Updates: Amazon Founder Jeff Bezos Space Trip on New Shepard Rocket News in Hindi

Jeff Bezos Space Trip: 10 मिनट में 106 किमी का सफर करके लौटा न्यू शेफर्ड, जेफ बेजोस ने पूरी की अंतरिक्ष की सैर

Tue, 20 Jul 2021 06:22 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: कुमार संभव Updated Tue, 20 Jul 2021 06:22 PM IST
सार

करीब 10 मिनट तक अंतरिक्ष की सैर करने के बाद न्यू शेफर्ड धरती पर लौट आया। इसके बाद जेफ बेजोस अपने भाई मार्क बेजोस, पायलट वैली फंक और 18 साल के ओलिवर डैमेन के साथ कैप्सूल से बाहर निकले। जब बेजोस कैप्सूल से बाहर निकले तो उन्होंने काऊब्वॉय हैट लगा रखा था। सभी क्रू मेंबर्स को उनके परिजनों ने बधाई दी। 

विज्ञापन
Blue Origin Launch Live Updates: Amazon Founder Jeff Bezos Space Trip on New Shepard Rocket News in Hindi
जेफ बेजोस ने रचा इतिहास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस आज (20 जुलाई) अंतरिक्ष का चक्कर काटने के बाद धरती पर लौट आए। इस सफर के साथ बेजोस ने स्पेस टूरिज्म के नए रास्ते खोल दिए। बता दें कि बेजोस से पहले वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक रिचर्ड ब्रेनसन 11 जुलाई को अंतरिक्ष का चक्कर काटकर धरती पर लौट चुके हैं। हालांकि, यह पहली बार है कि जब किसी इंसान ने ब्लू ओरिजिन के रॉकेट न्यू शेफर्ड से अंतरिक्ष का सफर किया। वैसे भी यह एक ऑटोमैटिक रॉकेट है, जिसे चलाने के लिए पायलट की जरूरत नहीं होती। इस रिपोर्ट में हमने आपको ब्लू ओरिजिन के बारे में विस्तार से बताने के साथ-साथ लाइव अपडेट्स की जानकारी भी दी। 

विज्ञापन

छह सीट का कैप्सूल है ब्लू ओरिजिन

बता दें कि न्यू शेफर्ड नाम का यह रॉकेट अब तक 15 बार उड़ान भर चुका है, लेकिन अब तक इसमें किसी भी इंसान ने सफर नहीं किया। ब्लू ओरिजिन के इस कैप्सूल में कुल छह सीटें हैं, लेकिन चार लोगों ने ही इसमें सफर किया। इसका मतलब यह है कि जेफ बेजोस के साथ तीन अन्य लोगों ने अंतरिक्ष की सैर की। इनमें सबसे पहला नाम मार्क बेजोस का है, जो जेफ बेजोस के छोटे भाई हैं। वहीं, 18 साल का ओलिवर डैमेन और 82 साल की महिला वैली फंक भी टीम का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेल्टर से निकली जेफ बेजोस की टीम

बता दें कि जेफ बेजोस अपने भाई मार्क बेजोस, पायलट वैली फंक और ओलिवर डैमेन के साथ पारंपरिक तरीके से घंटी बजाकर एस्ट्रोनॉट सेफ्टी शेल्टर से निकले। इसके वे ब्लू ओरिजिन के कैप्सूल में दाखिल हुए। बता दें कि इसके बाद जेफ, मार्क, वैली और ओलिवर अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए। 
 

विज्ञापन

टेक्सास में आज काफी ज्यादा गर्मी और आर्द्रता

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी टेक्सास में आज काफी ज्यादा गर्मी है। मौसम विभाग ने बताया कि आज तापमान 80 एस से ज्यादा रहने का अनुमान है। बता दें कि टेक्सास के इस इलाके में तापमान तीन अंकों में रहना आम बात है। ब्लू ओरिजिन ने पत्रकारों को गर्मी और थकावट से बचने की चेतावनी दी है। 

उड़ान से पहले बेजोस ने कही यह बात

बता दें कि बेजोस ने 27 साल तक कंपनी का सीईओ रहने के बाद पांच जुलाई को पद छोड़ दिया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं अमेजन का सीईओ रहते हुए भी यह उड़ान भर सकता था और सबकुछ ठीक रहता। पहली बात यह है कि हमें यकीन है कि यह उड़ान सुरक्षित होगी। मेरे दोस्तों ने मुझसे दूसरी या तीसरी उड़ान पर जाने के लिए कहा। आप पहली ही उड़ान पर क्यों जाना चाहते हो? अहम यह है कि हम जानते हैं कि यह कैप्सूल पूरी तरह सुरक्षित है। यदि यह मेरे लिए सुरक्षित नहीं है तो किसी और के लिए सुरक्षित कैसे हो सकता है?'

न्यू शेफर्ड ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान

न्यू शेफर्ड ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान ब्लू ओरिजिन के कैप्सूल न्यू शेफर्ड ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर ली। रॉकेट के बूस्टर ने जमीन का साथ छोड़ दिया। जमीन से टकराने से पहले यह कैप्सूल 'रेट्रोथ्रस्ट सिस्टम' का इस्तेमाल करता है, जो गम-ड्रॉप के आकार के वाहन के नीचे एयर कुशन बना देता है। 

अंतरिक्ष से वापस लौटा न्यू शेफर्ड

करीब 10 मिनट तक अंतरिक्ष की सैर करने के बाद न्यू शेफर्ड धरती पर लौट आया। इसके बाद जेफ बेजोस अपने भाई मार्क बेजोस, पायलट वैली फंक और 18 साल के ओलिवर डैमेन के साथ कैप्सूल से बाहर निकले। जब बेजोस कैप्सूल से बाहर निकले तो उन्होंने काऊब्वॉय हैट लगा रखा था। सभी क्रू मेंबर्स को उनके परिजनों ने बधाई दी। 

आज ही के दिन नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने चांद पर रखा था कदम

बता दें कि बेजोस की यह उड़ान बेहद खास है, क्योंकि 52 साल पहले आज ही के दिन नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने चांद पर पहला कदम रखा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से जेफ बेजोस ने ब्लू ओरिजिन के कैप्सूल से पहली ह्यूमन फ्लाइट के लिए यह दिन चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed