{"_id":"69e513bf0b56871db100ea72","slug":"jd-vance-pakistan-visit-iran-talks-trump-decision-islamabad-updates-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की 'न' के बाद व्हाइट हाउस की 'हां': फिर शांति वार्ता की कमान संभालेंगे वेंस, ईरान के जवाब का इंतजार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप की 'न' के बाद व्हाइट हाउस की 'हां': फिर शांति वार्ता की कमान संभालेंगे वेंस, ईरान के जवाब का इंतजार
Sun, 19 Apr 2026 11:11 PM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:11 PM IST
सार
डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस के विरोधाभासी बयानों के बाद अब साफ हो गया है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ही ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता की कमान संभालेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा था कि वेंस इस्लामाबाद वार्ता में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
इस्लामाबाद शांति वार्ता (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : @अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और अमेरिका के बीच मंडरा रहे युद्ध के बादलों को छांटने के लिए कूटनीति की मेज एक बार फिर सजने वाली है। भारी ऊहापोह के बाद व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान में होने वाली दूसरे दौर की बातचीत का नेतृत्व करेंगे। यह फैसला तब आया है जब खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले इस पर 'न' कह दिया था।
ट्रंप ने किया था इनकार
रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने वेंस के जाने से इनकार किया था। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। दरअसल, चर्चा है कि अगर कोई ठोस डील होती है, तो ट्रंप खुद पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी प्रोटोकॉल के मुताबिक, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एक साथ एक ही असुरक्षित स्थान पर नहीं रह सकते। अब व्हाइट हाउस ने हालात बदलने की बात कहकर वेंस की रवानगी पर मुहर लगा दी है।
वेंस का विवादित बयान
पहले दौर की शांति वार्ता बेनतीजा रही थी। उस दौरान जेडी वेंस ने ईरान की परमाणु मांगों की तुलना अपनी पत्नी उषा वेंस के 'स्काईडायविंग के अधिकार' से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि अधिकार होने का मतलब यह नहीं कि उसे इस्तेमाल ही किया जाए। सोशल मीडिया पर उनकी इस बात की काफी आलोचना हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: India-Sri Lanka Ties: इतिहास में पहली बार उपराष्ट्रपति का श्रीलंका दौरा, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
प्रतिनिधिमंडल में ट्रंप के खास लोग
वेंस के साथ शांति वार्ता में स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। ये दोनों ही ट्रंप के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं। उधर, ईरान ने साफ-साफ कह दिया है कि जब तक डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से ईरान के बंदरगाहों पर लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी प्रभावी रहेगी, तब तक बातचीत की कोई मेज नहीं सजेगी। समाचार एजेंसी तसनीम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी राजनयिक वार्ता में अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने से साफ इनकार कर दिया है।
ट्रंप ने फिर दी आखिरी चेतावनी
कूटनीति के बीच तनाव चरम पर है। होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी की खबरें हैं। अमेरिका ने ईरान की आर्थिक घेराबंदी सख्त कर दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर यह डील नहीं हुई, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाने में देर नहीं करेगा। पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ इस सुलह को अंजाम तक पहुंचाने की आखिरी कोशिशों में जुटे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन