फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japanese woman Masako Wakamiya developing mobile apps

अकेलेपन को दूर करने के लिए इस बुजुर्ग महिला ने खरीदा था कंप्यूटर, अब बना रहीं मोबाइल एप

Mon, 25 Mar 2019 03:56 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 25 Mar 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Japanese woman Masako Wakamiya developing mobile apps
मसाको वाकामिया - फोटो : social media

जापान में एक 83 वर्षीय महिला आज मोबाइल एप बना रही हैं। दो साल पहले वह एक वीडियो गेम भी बना चुकी हैं। उन्होंने 60 साल की उम्र में अकेलेपन को दूर करने के लिए कंप्यूटर खरीदा था। इस महिला का नाम मसाको वाकामिया है। वाकामिया का कहना है कि उनका बनाया एप उन लोगों की मदद करेगा जो जापानी भाषा जानते हैं लेकिन अंग्रेजी नहीं समझते। 

विज्ञापन


वाकामिया के मुताबिक वह अकेले रहती हैं, इसलिए अपना पूरा ध्यान प्रोग्रामिंग पर देती हैं। उनका मानना है कि आज के समय में इंटरनेट पर अधिक चीजें अंग्रेजी में होती हैं लेकिन उनकी पीढी़ के लोगों को ये भाषा समझने में दिक्कत आती है। वह चाहती हैं कि बुजुर्ग भी तकनीक का फायदा उठाएं। इसके जरिए वे नए लोगों से जुड़ें। इससे अकेलापन तो दूर होगा ही साथ ही उनका हुनर भी दुनिया के सामने आएगा।

विज्ञापन

जापान में कैसी है बुजुर्गों की स्थिति?

जापान में हर चार में से एक व्यक्ति 65 साल से अधिक उम्र का है। जिसके कारण इस देश को सुपर एज्ड नेशन भी कहा जाता है। यहां युवाओं के शहरों में बस जाने के चलते बुजुर्ग अकेलेपन का सामना करते हैं। वाकामिया अपनी उम्र के लोगों को कंप्यूटर सिखाती हैं। इसके लिए उन्होंने अपने घर में कंप्यूटर सेंटर भी खोला हुआ है। वाकामिया का कहना है कि वह क्रिएटिव रहना चाहती हैं और ये भी चाहती हैं कि आजकल के बच्चे भी क्रिएटिव रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन


वाकामिया ने साल 2017 में सैन फ्रांसिस्को में एपल के सीईओ टिम कुक से मुलाकात की थी। उन्होंने टिम कुक को एपल पर भाषाई दिक्कतों को लेकर कुछ सलाह भी दी थी। वाकामिया संयुक्त राष्ट्र में भाषण भी दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed