फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japanese princess Maco to marry a common man after financial despite the controversy

घोषणा : वित्तीय विवाद के बावजूद आम आदमी से शादी करेंगी जापान की राजकुमारी

Sat, 02 Oct 2021 12:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 12:27 AM IST
सार

जापान में शाही महल से शुक्रवार को घोषणा की है कि राजकुमारी की होने वाली सास से जुड़े वित्तीय विवाद के कारण उनकी शादी को जनता का पूरी तरह से समर्थन हासिल नहीं है।माको के मंगेतर केई कोमुरो की मां से जुड़े विवाद को शाही परिवार एक शर्मिंदगी की तरह मानता है। नव दंपती 26 अक्तूबर को अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे और साथ में एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे।
 

विज्ञापन
Japanese princess Maco to marry a common man after financial despite the controversy
राजकुमारी माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो - फोटो : social media

विस्तार

जापान की राजकुमारी माको और उनके मंगेतर अगले माह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं लेकिन अब तक इसके लिए शादी समारोह की कोई योजना नहीं है। शाही महल से शुक्रवार को घोषणा की है कि राजकुमारी की होने वाली सास से जुड़े वित्तीय विवाद के कारण उनकी शादी को जनता का पूरी तरह से समर्थन हासिल नहीं है। बता दें कि माको यह शादी किसी राजकुमार से नहीं बल्कि आम इंसान से कर रही हैं।

विज्ञापन


माको के मंगेतर केई कोमुरो की मां से जुड़े विवाद को शाही परिवार एक शर्मिंदगी की तरह मानता है और लोगों के विरोध के कारण उनकी शादी में तीन साल से ज्यादा की देरी हुई है। 29 वर्षीय कोमुरो पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क से जापान लौटे जहां पर वे वकालत की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन


इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी ने कहा कि नव दंपती 26 अक्तूबर को अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे और साथ में एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। उनके इस साल के अंत में न्यूयॉर्क में एक साथ एक नया जीवन शुरू करने की उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि जोड़े के लिए कोई विवाह भोज और अन्य रस्में नहीं होंगी क्योंकि कई लोग शादी समारोह नहीं मनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम की खातिर शाही संपत्ति छोड़ी
महल के अधिकारियों ने कहा कि माको ने कोमुरो के प्रेम में 15 करोड़ येन (13.5 करोड़ डॉलर) को भी खारिज कर दिया है। इस तरह माको ने अपनी इस शादी के लिए शाही परिवार छोड़ दिया है जिसकी वह हकदार है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से माको पहली महिला शाही परिवार की सदस्य होंगी जिन्हें एक आम आदमी से शादी करने के चलते शाही संपत्ति छोड़नी होगी।


टोक्यो विश्वविद्यालय में पढ़े थे दोनों
माको और कोमुरो टोक्यो के अंतरराष्ट्रीय क्रिश्चियन विश्वविद्यालय में सहपाठी थे। उन्होंने 2017 में एलान किया था कि वे अगले साल शादी करेंगे, लेकिन दो माह बाद ही वित्तीय विवाद के कारण यह शादी स्थगित कर दी गई। कोमुरो 2018 में कानून की पढ़ाई करने न्यूयॉर्क गए जहां से वे पहली बार अब लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed