{"_id":"67e926752b8380b4db09c438","slug":"earthquake-rescue-operation-brahma-india-helps-myanmar-indian-navy-ship-satpura-savitri-relief-materials-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Helps Myanmar: म्यांमार भूकंप पीड़ितों की मानवीय मदद; भारतीय नौसेना के दो जहाजों पर भेजी गई राहत सामग्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India Helps Myanmar: म्यांमार भूकंप पीड़ितों की मानवीय मदद; भारतीय नौसेना के दो जहाजों पर भेजी गई राहत सामग्री
Sun, 30 Mar 2025 04:39 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 30 Mar 2025 04:39 PM IST
सार
म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने नौसेना के दो जहाजों सतपुड़ा और सावित्री की मदद से राहत सामग्री भेजी है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजी गई ये मानवीय मदद लेकर दोनों जहाज 29 मार्च को रवाना हुए। बता दें कि म्यांमार भूकंप में 1644 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि 2000 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।
विज्ञापन
म्यांमार के भूकंप पीड़ितों के लिए नौसेना की मदद से भेजी गई राहत सामग्री
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। पीड़ितों की मदद के लिए वायुसेना की मदद से खेप भेजी गई है। एनडीआरएफ की टीम को भी म्यांमार भेजा गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा से फील्ड अस्पताल के 118 चिकित्साकर्मी भी म्यांमार भेजे गए हैं। इसके अलावा अब नौसेना की टीम राहत और बचाव सामग्री लेकर यांगून रवाना हुई है।
एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन ब्रह्मा को लेकर जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि ब्रह्मा सृजन के देवता हैं, इसलिए ऑपरेशन के यह नाम विशिष्ट है। उन्होंने कहा, संकट के समय सबसे पहले मदद करना भारत की विदेश नीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Operation Brahma: यूपी से म्यांमार जाएंगे फील्ड अस्पताल के 118 चिकित्साकर्मी; 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत मदद
संकट के समय मदद करना भारत की नीति
विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश रहा है। जब चक्रवात यागी ने म्यांमार पर कहर बरपाया था, उस समय भी भारत ने अभियान चलाया था। हमने म्यांमार के लोगों को राहत, सामग्री, मानवीय सहायता प्रदान की, न केवल म्यांमार के लोगों को बल्कि कई अन्य देशों को भी जो इससे प्रभावित हुए थे।
ये भी पढ़ें- Bangkok Earthquake: बैंकॉक में भूकंप से गिरी 33 मंजिला इमारत का चीन से कनेक्शन, थाईलैंड सरकार ने शुरू की जांच
भूकंप में बैंकॉक की 33 मंजिला इमारत गिरी
गौरतलब है कि म्यांमार में आए भूकंप के कारण थाईलैंड में भी बड़ा नुकसान हुआ है। एक वीडियो में बैंकॉक की 33 मंजिला इमारत गिरती देखी गई थी। इस मामले में चीन का कनेक्शन होने की खबर सामने आई है। इस प्रकरण में थाईलैंड सरकार ने जांच शुरू की है।
संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
ऑपरेशन ब्रह्मा के मायनेIn the aftermath of the devastating earthquake in Myanmar and Thailand on 28 March 2025, the Government of India launched #OperationBrahma to render assistance to Myanmar. The MEA-led HADR efforts are being progressed in conjunction with Headquarters Integrated Defence Staff,… pic.twitter.com/kxhbys1c7h
— ANI (@ANI) March 30, 2025विज्ञापन
एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन ब्रह्मा को लेकर जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि ब्रह्मा सृजन के देवता हैं, इसलिए ऑपरेशन के यह नाम विशिष्ट है। उन्होंने कहा, संकट के समय सबसे पहले मदद करना भारत की विदेश नीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Operation Brahma: यूपी से म्यांमार जाएंगे फील्ड अस्पताल के 118 चिकित्साकर्मी; 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत मदद
संकट के समय मदद करना भारत की नीति
विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश रहा है। जब चक्रवात यागी ने म्यांमार पर कहर बरपाया था, उस समय भी भारत ने अभियान चलाया था। हमने म्यांमार के लोगों को राहत, सामग्री, मानवीय सहायता प्रदान की, न केवल म्यांमार के लोगों को बल्कि कई अन्य देशों को भी जो इससे प्रभावित हुए थे।
ये भी पढ़ें- Bangkok Earthquake: बैंकॉक में भूकंप से गिरी 33 मंजिला इमारत का चीन से कनेक्शन, थाईलैंड सरकार ने शुरू की जांच
भूकंप में बैंकॉक की 33 मंजिला इमारत गिरी
गौरतलब है कि म्यांमार में आए भूकंप के कारण थाईलैंड में भी बड़ा नुकसान हुआ है। एक वीडियो में बैंकॉक की 33 मंजिला इमारत गिरती देखी गई थी। इस मामले में चीन का कनेक्शन होने की खबर सामने आई है। इस प्रकरण में थाईलैंड सरकार ने जांच शुरू की है।
संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन