फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan South Korea agree to mend ties as leaders meet in Tokyo North Korean threat China Taiwan

World News: जापान-दक्षिण कोरिया ने इतिहास को भुलाकर सुरक्षा संबंध सुधारने पर हुए सहमत, कई मुद्दों पर की चर्चा

Sat, 18 Mar 2023 07:02 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 18 Mar 2023 07:02 AM IST
सार

टोक्यो में शिखर सम्मेलन में जापान के पीएम फुमियो किशिदा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के बीच दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कई मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने अपने सुरक्षा संबंधों का नवीनीकरण किया।

विज्ञापन
Japan South Korea agree to mend ties as leaders meet in Tokyo North Korean threat China Taiwan
Japan South Korea - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जापान और दक्षिण कोरिया लंबे समय के बाद शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के बीच नियमित यात्राओं को दोबारा शुरू करने और व्यापार विवाद को हल करने के लिए कदम उठाने पर सहमत हो गए हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने दो देशों की सुरक्षा और आर्थिक रिश्तों को पुनर्निर्माण के लिए इसे एक बड़ा कदम बताया, क्योंकि दोनों देशों में लंबे समय से शत्रुता रही है और वे इससे उबरने में जुटे हैं।

विज्ञापन


शिखर सम्मेलन में जापान के पीएम फुमियो किशिदा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के बीच दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कई मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने अपने सुरक्षा संबंधों का नवीनीकरण किया। यून और किशिदा ने कहा कि दोनों देश चीन के साथ त्रिपक्षीय संचार प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन


जापानी नौकाओं का पीछा कर उसकी सीमा में घुसे 2 चीनी जहाज, तनाव
जापान के एनएचके वर्ल्ड ने बताया कि पूर्वी चीन सागर में मछली पकड़ने वाली दो जापानी नौकाओं का पीछा करते हुए दो चीनी जहाजों ने शुक्रवार को सेनकाकू द्वीप के पास जापानी समुद्र में प्रवेश किया है। चीनी जहाजों ने कथित तौर पर शुक्रवार को सुबह 4:20 और 4:50 के बीच ताइशो द्वीप के प्रादेशिक जल में प्रवेश किया। इसे लेकर दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव गहराया है। तट रक्षक अधिकारियों ने कहा कि जहाज, दो अन्य चीनी जहाजों के साथ, पहले जापान के क्षेत्रीय जल के बाहरी क्षेत्र में मंडरा रहे थे। एनएचके वर्ल्ड के मुताबिक, यही चीनी जहाज गुरुवार को जापानी जलक्षेत्र में भी घुसे थे। तीन चीनी जहाजों ने गुरुवार को ऊत्सुरी द्वीप क्षेत्र के प्रादेशिक जल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने कहा- ताइवान की आजादी के लिए कोई जगह नहीं
उधर, चीन के रक्षा प्रवक्ता ने बताया, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ताइवान की स्वतंत्रता और अलगाववादी गतिविधियों के लिए किसी भी तरह की कोई जगह नहीं छोड़ेगी। प्रवक्ता तान केफेई ने कहा, चीनी सेना अपने देश की राष्ट्रीय संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करेगी। केफेई ने अमेरिका द्वारा हाल ही में ताइवान स्ट्रेट में तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियों को लेकर यह टिप्पणी की। बता दें कि ताइवान क्षेत्र पर चीन अपना इलाका होने का दावा करता रहा है।


स्कॉटलैंड में 48 साल के बाद अस्पताल से मिले बेटे के अवशेष
स्कॉटलैंड की एक मां को अपने बेटे की मौत के 48 वर्ष बाद उसके अवशेष मिले हैं। वह चार दशक से अधिक समय से यह पता लगाने के लिए संघर्ष कर रही थी कि उसके बेटे के शव के साथ क्या हुआ। एडिनबरा की रहने वाली लीडिया रीड (74) को 1975 में उसके बेटे की मौत के बाद उसके ताबूत में कोई मानव अवशेष नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed