{"_id":"62dc4f2f3297aa399222a0d4","slug":"japan-says-china-is-increasing-tension-in-east-and-south-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"South China Sea: हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, जापान बोला- पूर्व और दक्षिण सागर में जबरदस्ती कर बढ़ा रहा तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South China Sea: हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, जापान बोला- पूर्व और दक्षिण सागर में जबरदस्ती कर बढ़ा रहा तनाव
Sun, 24 Jul 2022 01:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:12 AM IST
सार
जापान के रक्षा मंत्रालय ने 2022 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह ताइवान को बलपूर्वक हासिल करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस कारण भी क्षेत्रीय तनाव चरम पर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापानी रक्षा मंत्रालय ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में चीन द्वारा पूर्व-दक्षिण चीन सागर में एकतरफा रूप से यथास्थिति को जबरदस्ती बदलने की कोशिश पर चिंता जाहिर की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गंभीर तनाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
जापान के रक्षा मंत्रालय ने 2022 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह ताइवान को बलपूर्वक हासिल करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस कारण भी क्षेत्रीय तनाव चरम पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अपने रक्षा बजट को 30 से भी ज्यादा वर्षों से उच्च स्तर पर बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही परमाणु, मिसाइल, नौसैनिक तथा वायु सेना पर ध्यान केंद्रित करते हुए सैन्य शक्ति बढ़ाने में जुटा है। इससे चिंताएं पैदा हो रही हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन, विश्वस्तरीय सेना बनाने के मकसद से सिविल-सैन्य फ्यूजन और बुद्धिमत्ता को बढ़ावा दे रहा है। यह सैन्य बलों को विकसित करने के संकेत हैं। रिपोर्ट में चीनी कोस्ट गार्ड और अन्य जहाजों द्वारा सेनकाकू द्वीप समूह के आसपास क्षेत्रीय जल में घुसपैठ पर भी चिंता जताई गई।
विज्ञापन