{"_id":"626510565101d2377f27eb94","slug":"japan-s-coastguard-confirmed-at-least-10-people-killed-after-a-tourist-boat-sank","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: 26 यात्रियों को ले जा रहा पानी का जहाज डूबा, अब तक 10 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान: 26 यात्रियों को ले जा रहा पानी का जहाज डूबा, अब तक 10 की मौत
Sun, 24 Apr 2022 02:24 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोकयो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोकयो
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:24 PM IST
सार
तटरक्षक बलों ने बताया, जहाज में 26 लोग सवार थे। इसमें 10 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। बाकी अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान में शनिवार को हादसे का शिकार हुए एक जहाज मामले में दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रविवार को जापान के तटरक्षक बलों ने पुष्टि की कि शनिवार को यात्रियों को ले जा रहा जहाज पानी में डूब गया था। इस घटना के बाद अब तक 10 लोगों को ढूंढ लिया गया है, सभी मृत पाए गए हैं। तटरक्षक बलों ने बताया, जहाज में 26 लोग सवार थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, सर्च ऑपरेशन में सात जहाजों, तीन हवाई जहाजों और तट रक्षक से चार हेलीकाप्टरों सहित विमान और गश्ती नौकाओं का उपयोग किया गया है। लापता लोगों की तलाश अभी भी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जहाज में दो बच्चों समेत 24 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे।
विज्ञापन