फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Record reduction in birth rate in 2020 amid Covid19

जापान: कोविड-19 के बीच 2020 में जन्म दर में आई रिकॉर्ड कमी

Sun, 06 Jun 2021 04:17 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Jun 2021 04:17 AM IST
सार

  • बुजुर्ग देश जापान में प्रजनन दर मात्र 1.34 फीसदी रह गई
  • जापान में युवाओं की तुलना में बुजुर्ग आबादी बहुत अधिक

विज्ञापन
Japan Record reduction in birth rate in 2020 amid Covid19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच जापान में पिछले साल बच्चों के जन्म में रिकॉर्ड कमी देखी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसकी वजह है कि यहां ज्यादातर लोग शादी करने और परिवार शुरू करने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


जापान में युवाओं की तुलना में बुजुर्ग आबादी बहुत अधिक हो गई है। हालात यही रहे तो जापान में 2040 तक कुल आबादी की 35 प्रतिशत आबादी बुजुर्गों की हो जाएगी। दरअसल जापान में प्रजनन दर 1.34 के आसपास रह गई है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2020 में 8,40,832 बच्चे पैदा हुए। यह संख्या 2019 में पैदा हुए बच्चों की तुलना में 2.8 फीसदी कम है। साथ ही 1899 में रिकॉर्ड रखने के वक्त से सबसे कम है।
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में पिछले साल पंजीकृत शादियों की संख्या में 12.3 फीसदी की कमी आई और यह संख्या मात्र 5,25,490 रही जोकि पोस्ट वार रिकॉर्ड है। देश की प्रजनन दर कम होकर 1.34 फीसदी रह गई है जोकि दुनिया में सबसे कम है। जापान बुजुर्ग देश बन गया है। इसका मतलब है कि देश की 20 फीसदी से अधिक आबादी 65 साल से अधिक उम्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में जापान की आबादी 124 मिलियन थी, लेकिन 2065 तक इसके गिरकर 88 मिलियन रहने की उम्मीद है। वहीं पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया सालों से निम्न जन्म दर को लेकर संघर्ष कर रहा है। 2020 में दक्षिण कोरिया में पहली बार जन्म से अधिक मौतें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed