{"_id":"614133258ebc3ec5ed0ae0c9","slug":"japan-record-more-than-86-thousand-centenarians-according-to-government-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: रिकॉर्ड 86 हजार से ज्यादा 100 वर्ष की आयु वाले लोग, लगातार 51वें साल इजाफा, सबसे बुजुर्ग है ये महिला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान: रिकॉर्ड 86 हजार से ज्यादा 100 वर्ष की आयु वाले लोग, लगातार 51वें साल इजाफा, सबसे बुजुर्ग है ये महिला
Wed, 15 Sep 2021 05:11 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 15 Sep 2021 05:11 AM IST
सार
एनएचके वर्ल्ड के मुताबिक, जापान में लगातार 51वें साल शतायु लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस शतायु आबादी में 88 फीसदी महिलाएं हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान में शतायु लोगों की तादाद रिकॉर्ड 86 हजार के पार पहुंच गई है। मंगलवार को देश के स्वास्थ्य व कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। सरकारी सर्वे में पता लगा है कि 86,510 लोग 100 या उससे ज्यादा उम्र के हैं। एक साल पहले के मुकाबले 6,060 लोग इस आयु वर्ग में बढ़े हैं। एनएचके वर्ल्ड के मुताबिक, लगातार 51वें साल जापान में शतायु लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
लगातार 51वें साल इजाफा
इस शतायु आबादी में 88 फीसदी महिलाएं हैं। 118 वर्षीय तनाका काने सबसे बुजुर्ग महिला हैं तो सबसे बड़े पुरुष की आयु 111 साल है। शिमाने प्रांत में शतायु आबादी का अनुपात ज्यादा है। वहां प्रति लाख आबादी में 134.75 लोग 100 साल के हैं। इसके बाद कोशी और कागोशिमा का नंबर आता है।
विज्ञापन