फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan PM Kishida orders enhanced security for top politicians after assassination of ex-premier Abe  

Shinzo Abe Assassination: जापान के पीएम फुमियो किशिदा का आदेश, बढ़ाई जाए कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं की सुरक्षा 

Fri, 08 Jul 2022 06:07 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Amit Mandal Updated Fri, 08 Jul 2022 06:07 PM IST
सार

जापान के पीएम किशिदा ने रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्रियों और अन्य नेताओं की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Japan PM Kishida orders enhanced security for top politicians after assassination of ex-premier Abe  
Japan PM - फोटो : social media

विस्तार

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद शुक्रवार को कैबिनेट मंत्रियों और अन्य नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ देश भर में अभियान पर निकले पीएम किशिदा इस घटना के बाद जल्दबाजी में टोक्यो लौट आए। उन्होंने हमले को कायरतापूर्ण और बर्बर बताया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री किशिदा ने शुक्रवार दोपहर करीब 20 मिनट तक राष्ट्रीय जन सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष निनोयू सातोशी, न्याय मंत्री फुरुकावा योशीहिसा और अन्य लोगों के साथ हमले की प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के बाद अधिकारियों से कहा कि वे कभी भी हिंसा और आतंकवाद के आगे न झुकें। 
विज्ञापन


जापान में बंदूक हिंसा अत्यंत दुर्लभ
क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्रियों और अन्य नेताओं की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया, क्योंकि चुनाव लोकतंत्र की नींव हैं। निनोयू ने राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के प्रमुख नाकामुरा इटारू को कैबिनेट मंत्रियों और देश के अन्य शीर्ष राजनेताओं को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। जापान में बंदूक हिंसा अत्यंत दुर्लभ है और दुनिया में कहीं भी सबसे सख्त बंदूक नियंत्रण उपाय लागू हैं। जापान के एनएचके सार्वजनिक टेलीविजन के अनुसार, आबे को सर्वोच्च सुरक्षा प्रदान की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण के दौरान मारी शिंजो आबे को गोली 

द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व पीएम शिंजो आबे स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नारा शहर में काउंसलर चुनाव के लिए भाषण दे रहे थे। यह रैली नारा शहर के यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास आयोजित की गई थी। पुलिस के मुताबिक दो गोली चली है। इसमें कुछ और लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्व पीएम शिंजो आबे को पीठ में गोली लगी। अस्पताल में तीन घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।  


कौन है हमलावर?
द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिंजो आबे को गोली मारने वाले संदिग्ध आरोपी का नाम तेत्सुया यामागामी है। उसकी उम्र 41 साल है। वह नारा शहर का ही रहने वाला है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि वह जापान के नेवी का पूर्व सैनिक रहा है। 2005 में वह रिटायर हो गया था। 


जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में हत्या का प्रयास करने की बात कबूली है। उसने बताया है कि वह आबे से 'असंतुष्ट' था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिंजो आबे को गोली मारने वाला शख्स पत्रकार बनकर कार्यक्रम में पहुंचा था। वह साथ में हैंडगन रखा हुआ था। हमलावर ने बंदूक को कैमरा की तरह लेकर आया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed