फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Nobel laureate Masatoshi Koshiba who discovered neutrinos dies

न्यूट्रीनो की खोज करने वाले जापान के नोबेल विजेता मासातोशी कोशिबा का निधन

Sat, 14 Nov 2020 09:25 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Nov 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Japan Nobel laureate Masatoshi Koshiba who discovered neutrinos dies
मासातोशी कोशिबा - फोटो : Cern

जापान के खगोल भौतिकविद् और भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता मासातोशी कोशिबा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 94 साल के थे। टोक्यो विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। हलांकि मौत के कारणों के बारे में नहीं बताया गया है।

विज्ञापन


कोशिबा ने सूर्य से निकलने वाली न्यूट्रीनो किरणों को लेकर परीक्षण के लिए विशालकाय भूमिगत कक्ष तैयार किया था। कोशिबा को दो अन्य वैज्ञानिकों - पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के रेमंड डेविस जूनियर और इटली के वैज्ञानिक रिकॉर्डों गियाकोनी के साथ 2002 में यह पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन


कोशिबा मध्य जापान में पहाड़ियों के बीच बनाए गए कामिओकांदे न्यूट्रीनो डिटेक्टर में काम करते थे। उन्होंने न्यूट्रीनो की मौजूदगी की पुष्टि की और डेविस के काम को आगे बढ़ाया और ब्रह्मांड में सुपरनोवा विस्फोट से निकलने वाले न्यूट्रीनो कणों का भी पता लगाया। उनकी खोज के कारण आगे कई और आविष्कार हुए। कोशिबा के ही छात्र ताकाकी कजिता को 2015 में भौतिकी के क्षेत्र में पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने अध्ययन में न्यूट्रीनो के द्रव्यमान का पता लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed