{"_id":"5cbf0764bdec222aaf37dfef","slug":"japan-decided-not-to-offer-jobs-to-smoker-professors-and-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान के विश्वविद्यालय ने लिया अनूठा फैसला, सिगरेट पीने वाले प्रोफेसर-शिक्षक को नौकरी देना बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान के विश्वविद्यालय ने लिया अनूठा फैसला, सिगरेट पीने वाले प्रोफेसर-शिक्षक को नौकरी देना बंद
Tue, 23 Apr 2019 06:09 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 23 Apr 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जापान के एक विश्वविद्यालय ने एक अनूठे फैसले के तहत सिगरेट फूंकने वालों को बतौर प्रोफेसर और शिक्षक की नौकरी नहीं देने का फैसला किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दरअसल जापान में 2022 में ओलंपिक खेल आयोजित होने हैं। इससे पहले देश अपने धूम्रपान विरोधी अभियान में तेजी लाना चाहता है।
विज्ञापन
नागासाकी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता यूसुके ताकाकूरा ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, ‘ऐसे शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती बंद कर दी गई है जो धू्म्रपान करते हैं।’ हालांकि अगर आवदेक यह वादा करते हैं कि वे काम शुरू करने से पहले इस आदत को छोड़ देंगे तो उन्हें नौकरी का प्रस्ताव दिया जा सकता है।
विज्ञापन
ताकाकूरा ने बताया कि विश्वविद्यालय अगस्त महीने से समूचे परिसर में सिगरेट पीने पर प्रतिबंध भी लागू करने जा रहा है। साथ ही इस आदत से छुटकारा पाने में विफल रहने वालों के लिए एक क्लीनिक भी खोला जाएगा।
विज्ञापन