फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan condemned China, said Chinese ships infiltrated the disputed sea islands for 112 consecutive days

जापान ने की चीन की निंदा, कहा- विवादित समुद्री द्वीपों पर लगातार 112 दिन चीनी जहाजों  ने की घुसपैठ 

Sun, 06 Jun 2021 01:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 06 Jun 2021 01:38 AM IST
सार

जापानी रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने चीनी जहाजों की इन हरकतों को अस्वीकार्य करते हुए कहा, हम सतर्क निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए हर संभव उपाय करेंगे।

विज्ञापन
Japan condemned China, said Chinese ships infiltrated the disputed sea islands for 112 consecutive days
Japan-China flag - फोटो : iStock

विस्तार

दुनिया में अच्छी छवि बनाने का बयान जारी करने वाले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अपील के बावजूद बीजिंग द्वीपों पर अपनी कब्जा करने की नीति पर कायम है। चीन के जहाजों ने सेनकागू द्वीपों के आसपास के समुद्री इलाके में रिकॉर्ड 112 दिनों में लगातार घुसपैठ की है। इन द्वीप समूहों पर जापान भी दावा करता आया है। इसलिए दोनों में तनाव है।

विज्ञापन


जापान के तटवर्ती सुरक्षा बलों ने बताया कि चीनी जहाज शुक्रवार को 112वें दिन पूर्वी सागर में द्वीपों के आसपास के क्षेत्र से गुजरे हैं। निक्केई एशिया ने बताया कि चीन ने फरवरी के मध्य से हर दिन सन्निहित क्षेत्र में प्रवेश किया है, जो अप्रैल से अगस्त 2020 तक लगातार 111 दिनों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।
विज्ञापन


चीन ने भी अप्रैल में चार दिन और मई में पांच दिन जापान के समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ की। इस समुद्री क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जहां चीनी जहाजों ने जापानी मछली पकड़ने वाले जहाजों से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने चीनी जहाजों की इन हरकतों को अस्वीकार्य कहा। उन्होंने कहा, हम सतर्क निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए हर संभव उपाय करेंगे। जबकि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने इन द्वीपों पर अपनी संप्रभुता के दावों पर जोर दिया है।

चीन ने मलयेशिया सीमा में भेजे 16 लड़ाकू विमान
एक तरफ पूर्वी सागर में जापान के साथ चीन की तनाव की स्थिति बनी हुई है वहीं मलयेशिया के साथ भी हवाई सीमा में घुसपैठ को लेकर दोनों देशों में तनाव है। चीन ने अपने 16 वायुसेना के मालवाहक विमानों को विशेष आर्थिक क्षेत्र में उड़ाया।


इसे लेकर मलयेशिया ने हाल ही में चीनी राजदूत को सफाई के लिए तलब किया। मलयेशियाई विदेश मंत्रालय ने इसे उसके हवाई क्षेत्र और संप्रभुता का उल्लंघन बताया। चीन ने इसे अपनी रूटिंग ट्रेनिंग बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed