{"_id":"60de10ea8ebc3e91fa43680a","slug":"japan-apex-court-upholds-death-sentence-for-black-widow-serial-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: ‘ब्लैक विडो’ सीरियल किलर की मौत की सजा बरकरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान: ‘ब्लैक विडो’ सीरियल किलर की मौत की सजा बरकरार
Fri, 02 Jul 2021 12:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:30 AM IST
सार
क्योटो, ओसाका और ह्योगो में 2007 और 2013 के बीच हुई हत्याओं के लिए उसे 2017 में मौत की सजा सुनाई गई थी
विज्ञापन
japan
- फोटो : social media
विस्तार
जापान के सुप्रीम कोर्ट ने ब्लैक विडो के रूप में पहचाने जाने वाले 74 वर्षीय सीरियल किलर चिसाको काकेही की मौत की सजा को बरकरार रखा है। ब्लैक विडो पर उसके पति समेत तीन अन्य पुरुषों की हत्या और चौथे की हत्या के प्रयास का आरोप था जिसे लेकर यह सजा दी गई है।
विज्ञापन
सीरियल किलर महिला ने कथित तौर पर पीड़ितों को साइनाइड से जहर देने के बाद बड़ी बीमा राशि हासिल की। क्योटो, ओसाका और ह्योगो में 2007 और 2013 के बीच हुई हत्याओं के लिए उसे 2017 में मौत की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
काकेही की कानूनी टीम ने मौत की सजा न देने की अपील यह तर्क देते हुए की थी कि वह मनोभ्रंश से पीड़ित थी और आपराधिक मुकदमे में भाग लेने में असमर्थ थी। काकेही के वकील के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया और मंगलवार को निर्णय को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन