फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan also questioned over China, took control of the disputed island and strengthened

अब जापान ने भी चीन को घेरा, विवादित द्वीप पर अपना नियंत्रण किया और मजबूत

Tue, 23 Jun 2020 06:09 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Jun 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Japan also questioned over China, took control of the disputed island and strengthened
island(file photo) - फोटो : social media

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में जबरन बदलाव की फिराक में लगे चीन को अब जापान ने घेर लिया है। लंबे समय से चीन पूर्वी चीन सागर में जिस द्वीप पर नजरें गड़ाए बैठा था जापान ने उस पर दावा और मजबूत कर लिया है। सोमवार को जापान के ओकीनावा में इशिगाकी सिटी काउंसिल ने सेंकाकुस द्वीप पर जापान का नियंत्रण और मजबूत करने वाले बिल को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


जापान और चीन के बीच पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर लंबे समय से विवाद है। जापान जहां इसे सेंकाकुस द्वीप कहता है, वहीं चीन दियाओयु द्वीप बताकर इस पर दावा करता है। जापान के मुताबिक उसका इस द्वीप पर 1972 से कब्जा है। इन द्वीपों को लेकर जापान और चीन कई बार आमने-सामने हो चुके हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जापान की इशिगाकी सिटी काउंसिल ने इस द्वीप का प्रशासनिक दर्जा बदलने को मंजूरी दे दी। दरअसल, अप्रैल के बाद और पिछले कुछ हफ्तों में इस द्वीप के आसपास चीनी जहाजों की संख्या पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बौखलाए चीन का अमेरिका पर निशाना

जापान के इस कदम से बौखलाए चीन ने इसके लिए अमेरिका पर निशाना साधा है। चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, अमेरिका एशिया में शांति नहीं चाहता। हालांकि जापान के इस कदम के बावजूद चीन की संप्रभुता और दियाओयु द्वीप पर उसका अधिकार बना रहा है। चीनी तटरक्षक बल अभी भी उस द्वीप पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिझियान ने कहा, जापान का यह कदम चीन की संप्रभुता के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed