{"_id":"5d8efdc08ebc3e0148603cdf","slug":"japan-airlines-has-given-baby-map-facility-so-that-passengers-can-choose-seats-away-from-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी एयरलाइंस ने दी बेबी मैप की सुविधा, ताकि यात्री बच्चों से दूर वाली सीटों का कर सकें चुनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापानी एयरलाइंस ने दी बेबी मैप की सुविधा, ताकि यात्री बच्चों से दूर वाली सीटों का कर सकें चुनाव
Sat, 28 Sep 2019 12:01 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
जापान एयरलाइन्स (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की एयरलाइंस ने यात्रियों की सुविधा के लिए नया फीचर की शुरुआत की है। एयरलाइंस ने 21 विमानों में बेबी मैप की सुविधा दी, ताकि यात्री बच्चों से दूर वाली सीटें चुन सकें।
विज्ञापन
एयरलाइन ने अपने सीट बुकिंग सिस्टम में नया फीचर जोड़ा है, जिसके तहत यात्री को सीट मैप करने की सुविधा दे रही है, जो इस बारे में बताती है कि किन-किन सीटों पर आपको रोते हुए बच्चे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
यह सुविधा बच्चों के साथ हवाई सफर करने वालों को दी जाने वाली ऑफरिंग 'स्माइल सपोर्ट' ट्रैवल सर्विस का एक हिस्सा है। हालांकि इस तरह की सुविधा को नई बात नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर द्वारा इसकी तारीफ के बाद से यह फीचर फिर से चर्चा में है।
विज्ञापन
दरअसल, वेंचर कैपिटलिस्ट राहत अहमद ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि 13 घंटे के हवाई सफर में किस-किस सीट पर बच्चे रोते-बिलखते मिल सकते हैं। मुझे यह बताने के लिए जेएएल अधिकारियों को बहुत-बहुत शुक्रिया। यह ऐसी सुविधा हैं जिसे हर एयरलाइन की उड़ानों में लागू किया जाना चाहिए। जिसके बाद से ही लोग इस एयरलाइन की तारीफ कर रहे हैं।