{"_id":"62d20aaab40402558850d9b3","slug":"james-webb-sends-first-dazzling-pictures-of-jupiter-and-its-moons","type":"story","status":"publish","title_hn":"James Webb Telescope: जेम्स वेब ने भेजी बृहस्पति और उसके चंद्रमाओं की पहली चमकदार तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
James Webb Telescope: जेम्स वेब ने भेजी बृहस्पति और उसके चंद्रमाओं की पहली चमकदार तस्वीरें
Sat, 16 Jul 2022 06:17 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, वाशिंगटन।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 16 Jul 2022 06:17 AM IST
सार
तस्वीरों में बृहस्पति ग्रह और उसके तीनों चंद्रमा, यूरोपा थेबे और मैटिस नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि जेम्स वेब न सिर्फ सुदूर ब्रह्मांड बल्कि हमारे सौर मंडल से जुड़े शोध में भी काफी मददगार होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरिक्ष में तैनाती के बाद से जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप के जरिये धरती पर अंतरिक्ष के एक के बाद एक हैरान करने वाले नजारे देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में नासा ने हमारे सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की नई तस्वीरें जारी की हैं, जो बहुत साफ और चमकदार हैं।
विज्ञापन
इनमें खुद बृहस्पति ग्रह और उसके तीनों चंद्रमा, यूरोपा थेबे और मैटिस नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि जेम्स वेब न सिर्फ सुदूर ब्रह्मांड बल्कि हमारे सौर मंडल से जुड़े शोध में भी काफी मददगार होगा।
विज्ञापन
यह तस्वीरें इतनी विस्तृत हैं कि वहां की वायुमंडलीय स्थितियां आसानी से प्रकट हो रही हैं। तस्वीरों में ग्रह के बादल, प्रसिद्ध लाल धब्बा और कुछ मंद छल्ले भी कैद हुए हैं। खगोलविदों को उम्मीद है कि जेम्स वेब ऐसी खोज करेगा, जिसकी अभी कल्पना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन