फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   James OBrien Nominee Coordinator for Sanctions Policy over CAATSA sanctions on India says I think we have to look at what the balance 

अमेरिका: काटसा प्रतिबंध नीति के समन्वयक के लिए नामित जेम्स ओब्रायन ने कहा- भारत के साथ संबंधों के लिए संतुलन बनाना जरूरी

Thu, 13 Jan 2022 03:39 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Jan 2022 03:39 AM IST
विज्ञापन
James OBrien Nominee Coordinator for Sanctions Policy over CAATSA sanctions on India says I think we have to look at what the balance 
प्रतिबंध नीति के समन्वयक के लिए नामित जेम्स ओब्रायन - फोटो : ANI

भारत द्वारा रूस से एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने के बाद अमेरिका की ओर से भारत पर प्रतिबंध लगाने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि कई अमेरिकी सांसद भारत पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं। 

विज्ञापन


इसी बीच भारत पर काटसा (काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंशंस एक्ट) के तहत प्रतिबंध लगाने के लिए प्रतिबंध नीति के समन्वयक के लिए नामित जेम्स ओब्रायन ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें यह देखना होगा कि संतुलन कैसे बनेगा... इस संबंध में और अधिक कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन यह कुछ ऐसा है जो मैं आपके और अन्य इच्छुक सदस्यों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।" 
विज्ञापन


जेम्स ओब्रायन ने कहा, "बाइडन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वह भारत को रूसी उपकरणों के अधिग्रहण के साथ आगे बढ़ने से रोकना चाहता है, लेकिन भारत के साथ एक महत्वपूर्ण भू-रणनीतिक विचार पर गौर करना जरूरी है, विशेष रूप से चीन के साथ संबंधों को लेकर।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जेम्स ओब्रायन ने कहा कि "दो स्थितियों की तुलना करना मुश्किल है- एक नाटो सहयोगी (तुर्की) जिसके साथ विरासत में मिला रिश्ता टूट रहा है... और दूसरा भारत, बढ़ते महत्व का भागीदार है, लेकिन रूस के साथ उसके विरासत संबंध हैं।"


क्या है CAATSA कानून?
CAATSA का मतलब ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेक्शन एक्ट’ है, आसान शब्दों में कहें तो प्रतिबंध के जरिए अमेरिका अपने विरोधियों से मुकाबला करता है। अमेरिका ने इस कानून को अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एक दंडात्मक कार्रवाई के रूप में बनाया। यह कानून पहली बार दो अगस्त 2017 को लाया गया था, जिसके बाद इसे जनवरी 2018 में लागू किया गया था। इस कानून का मकसद अमेरिका के दुश्मन देशों ईरान, रूस और उत्तर कोरिया की आक्रामकता का मुकाबला करना है। हालांकि अब भारत के लिए खतरे की तलवार लटक रही है और इसकी वजह रूस की S-400 मिसाइल बनी है।



क्या है एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम?
एस-400 मिसाइल सिस्टम को दुनिया की सबसे सक्षम मिसाइल प्रणाली माना जाता है। एस-400 सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत है कि यह एक बार में एक साथ 72 मिसाइल छोड़ सकती है और इसे कहीं मूव करना बहुत आसान है। सैन्य ट्रक पर डालकर इस सिस्टम को कहीं भी प्लेस किया जा सकता है। माइनस 50 डिग्री से लेकर माइनस 70 डिग्री तक तापमान में काम करने में सक्षम इस मिसाइल को नष्ट कर पाना दुश्मन के लिए बहुत मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed