फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jamal Khashoggi family denies any type of settlement with Saudi over murder

'ब्लड मनी' के तौर पर नहीं मिला कुछ, खशोगी के परिवार ने सऊदी के साथ समझौते से किया इनकार

Thu, 11 Apr 2019 11:39 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 11 Apr 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Jamal Khashoggi family denies any type of settlement with Saudi over murder
जमाल खशोगी - फोटो : File Photo

सऊदी पत्रकार और अमेरिकी नागरिक जमाल खशोगी के परिवार ने उनकी हत्या के बाद सऊदी के साथ हुए किसी भी समझौते की बात से इनकार कर दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि खशोगी की हत्या के बाद उनके परिवार ने सऊदी अरब से समझौता किया है। इस समझौते के तहत उन्हें घर मिले हैं और हर महीने पैसे भी मिल रहे हैं। 


loader

वहीं अब खशोगी के बड़े बेटे सालह खशोगी का कहना है कि अभी भी ट्रायल चल रहा है और किसी भी तरह का ना तो समझौता हुआ है और ना ही उसपर विचार किया जा रहा है। एक अप्रैल को वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुई खबर में ये कहा गया था कि खशोगी के बच्चों को सऊदी सरकार की ओर से लाखों डॉलर के घर मिले हैं। इसके अलावा खशोगी के बच्चों को उनके पिता की मौत के मुआवजे के रूप में पैसे भी मिलते हैं। 

इसमें कहा गया था कि खशोगी के दो बेटों और दो बेटियों को 'ब्लड मनी' को तौर पर भारी मात्रा में पैसे दिए जाते हैं। 

बता दें खशोगी वाशिंगटन पोस्ट के लिए स्तंभ लिखते थे। उन्होंने सऊदी अरब के राजकुमार सलमान के शासन और उनके बेटे मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ भी कई लेख लिखे थे। उनकी इस्तांबुल स्थित सऊदी दूतावास में 2 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। ये हत्या सऊदी के 15 सदस्यीय दल ने की थी, जिन्हें रियाद से भेजा गया था। खशोगी का शव कभी बरामद नहीं किया जा सका।

इस मामले में तुर्की और कई अमेरिकी सीनेटर सऊदी राजकुमार सलमान बिन मोहम्मद को दी दोषी मानते हैं। उनका कहना है कि खशोगी की हत्या के लिए 15 सदस्यीय दल सऊदी से आया था और इस ऑपरेशन का आदेश राजकुमार सलमान ने ही दिया था। हालांकि सऊदी द्वारा की गई जांच में सलमान पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया गया है। मामले में सऊदी के सरकारी वकील ने 11 लोगों पर आरोप लगाया था, लेकिन इनमें से एक भी अभी तक दोषी सबित नहीं हुआ है। वहीं सऊदी ने भी इस तरह के किसी समझौते का दावा नहीं किया है।

वाशिंगटन पोस्ट में इस मामले पर कहा गया था कि राजकुमार सलमान द्वारा बीते साल खशोगी के हर एक बच्चे को 10 हजार डॉलर प्रति माह देने और घर देने का फैसला किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बच्चों के साथ अन्याय किया गया है और अब गलत को सही करने की कोशिश हो रही है। इसका मतलब ये कि दुनियाभर में हो रही अपनी निंदा को कम करने के लिए सऊदी अपने धन का उपयोग कर रहा है।

सऊदी अरब ऐसा काफी पहले से करता आ रहा है, वह घृणा अपराध के पीड़ितों और प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की आर्थिक मदद करता है। यह सऊदी की प्रथा और संस्कृति है। खशोगी के प्रत्येक बच्चे को चालिस लाख डॉलर का घर जेद्दाह में दिया गया था। 

खशोगी का सबसे बड़ा बेटा सालह खशोगी एक बैंकर है। वह सऊदी में ही रहता है। जबकि उसके भाई-बहन अमेरिका में रहते हैं और अपनी सऊदी की संपत्ति बेच चुके हैं। माना जा रहा है कि सालह ने ही सऊदी सरकार से इस वित्तीय मदद के लिए बातचीत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed