फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jake Sullivan says that US-China relationship can easily veer towards conflict if not well managed

USA-China Tension: 'संघर्ष न बढ़े इसलिए मुद्दों को सुलझाना जरूरी', बाइडन-जिनपिंग की मुलाकात से पहले NSA सुलिवन

Tue, 14 Nov 2023 09:48 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 09:48 AM IST
सार

सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक से पहले एनएसए सुलिवन ने कहा, यदि कुछ मुद्दों को प्रबंधित नहीं किया गया तो दोनों देश आसानी से संघर्ष की ओर बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Jake Sullivan says that US-China relationship can easily veer towards conflict if not well managed
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के एक बयान ने अमेरिका में राजनीतिक हलचल मचा दी है। सुलिवन ने कहा, यदि अच्छी तरह से कुछ मुद्दों को प्रबंधित नहीं किया गया तो अमेरिका और चीन संबंध आसानी से संघर्ष की ओर बढ़ सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच होने वाली बैठक से पहले यह बयान दिया। बता दें बाइडेन और शी बुधवार एपीईसी की बैठक से इतर सैन फ्रांसिस्को में द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
विज्ञापन


सुलिवन ने अपने बयान में कहा, अमेरिका के पास अवसर है कि ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को प्रभावी ढंग से कैसे प्रबंधित करते हैं। उन्होंने कहा, कुछ मुद्दों पर गहन कूटनीति के माध्यम से हम इन्हें प्रबंधित करने में सक्षम हुए हैं। सुलिवन ने कहा, आने वाले दिनों में उस मुद्दे पर कुछ प्रगति देखने की उम्मीद कर रहे हैं, जिनसे आपसी सहयोग के द्वार खुल सके। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक जटिल और प्रतिस्पर्धी रिश्ता है, जो अगर अच्छी तरह से प्रबंधित नहीं किया गया तो आसानी से संघर्ष या टकराव में बदल सकता है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुलिवन ने कहा, इसलिए रिश्ते को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना राष्ट्रपति उनके लिए काम करने वाले सभी लोगों की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा, अमेरिका और चीन को सामने आने वाले सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक-दूसरे से सीधे बात करने में सक्षम होना होगा, जिसमें रूस-यूक्रेन  युद्ध जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका-चीन के शीर्ष नेतृत्व द्विपक्षीय संबंधों के सबसे बुनियादी तत्वों पर चर्चा करेंगे, जिसमें संचार की खुली लाइनों को मजबूत करने और प्रतिस्पर्धा को जिम्मेदारी से प्रबंधित करने का निरंतर महत्व शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed