{"_id":"66b7942f64e7e6191d0bb854","slug":"jaishankar-says-india-attaches-top-priority-to-relations-with-maldives-28-projects-starts-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maldives: 28 द्वीपों में जल और स्वच्छता परियोजनाएं शुरू, एस जयशंकर बोले- मालदीव के सहयोग के लिए भारत प्रतिबद्ध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Maldives: 28 द्वीपों में जल और स्वच्छता परियोजनाएं शुरू, एस जयशंकर बोले- मालदीव के सहयोग के लिए भारत प्रतिबद्ध
Sat, 10 Aug 2024 09:54 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:54 PM IST
सार
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमारा प्रयास द्वीपों का विकास करने का है। हम आगे बढ़ रहे हैं और लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए अपनी बहुआयामी साझेदारी कर रहे हैं। भारत की विकास साझेदारी मालदीव के लोगों और सरकार की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर आधारित है।
विज्ञापन
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात करते विदेश मंत्री एस जयशंकर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालदीव यात्रा पर गए भारत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने 28 द्वीपों के लिए पेयजल और स्वच्छता परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत मालदीव के साथ बहुमुखी संबंधों को प्राथमिकता देता है। मालदीव के विकासात्मक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। मालदीव हमारा सामान्य पड़ोसी देश नहीं है। बल्कि हमारे संबंध बेहद मजबूत हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमारा प्रयास द्वीपों का विकास करने का है। हम आगे बढ़ रहे हैं और लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए अपनी बहुआयामी साझेदारी कर रहे हैं। इस साझेदारी का आधार लोगों का लाभ है। भारत की विकास साझेदारी मालदीव के लोगों और सरकार की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर आधारित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी के चलते कई परियोजनाएं साकार हो रही हैं। इसका आम लोगों को लाभ मिल रहा है। विकास के दायरे को आगे बढ़ाते हुए भारत जलवायु परिवर्तन की चुनौती को दूर करने के लिए काम कर रहा है। क्योंकि मालदीव जैसे छोटे द्वीप जलवायु परिवर्तन को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने मालदीव की सात प्रतिशत आबादी वाले 28 द्वीपों पर 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर के भारतीय सहयोग से बनी विशाल जल और स्वच्छता परियोजना का भी उद्घाटन किया और मालदीव को सौंपा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत-मालदीव विकास सहयोग द्विपक्षीय साझेदारी के आदर्श वाक्य मालदीव द्वारा कल्पना, भारत द्वारा वितरित का प्रतीक है। प्रयास होगा कि हम अपने रिश्ते की विशेषता का उपयोग करें और अधिक ऊंचाइयों को छूएं। वहीं मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने भी मालदीव और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि भारत मालदीव के विशेष साझेदारों में से एक है। जब भी मालदीव को जरूरत पड़ी है, भारत ने सहायता की है। मुइज्जू ने कहा कि भारत की पहल महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ प्रदान करेगी। स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देगी और देश की समृद्धि में योगदान देगी। मुइज्जू ने हाल ही में की गई भारत यात्रा को भी याद किया।