{"_id":"69d8f4fc09206f33370e1fa2","slug":"jaishankar-mauritius-visit-india-meetings-leaders-indian-ocean-conference-2026-bhutan-nepal-diplomatic-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Foreign Policy: मॉरीशस में दिखी भारत की कूटनीतिक ताकत, विदेश मंत्री ने दुनिया के कई बड़े नेताओं से की मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Foreign Policy: मॉरीशस में दिखी भारत की कूटनीतिक ताकत, विदेश मंत्री ने दुनिया के कई बड़े नेताओं से की मुलाकात
Fri, 10 Apr 2026 06:32 PM IST
Himanshu Singh Chandel
एएनआई, पोर्ट लुईस
एएनआई, पोर्ट लुईस
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:32 PM IST
सार
Jaishankar Mauritius Visit: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉरीशस दौरे पर कई देशों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति, नेपाल, भूटान और सेशेल्स के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग पर चर्चा की।
विज्ञापन
जयशंकर ने दुनिया के कई नेताओं से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉरीशस दौरे पर गए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक के बाद एक कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर भारत की कूटनीतिक ताकत का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भी अहम बातचीत की। यह दौरा भारत की सक्रिय कूटनीति और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
जयशंकर ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात में दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और भविष्य में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच दोस्ती गहरी और भरोसेमंद है।
नेपाल के साथ रिश्तों को नई दिशा देने पर हुई बात
जयशंकर ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। खासतौर पर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और साझेदारी की पूरी क्षमता का उपयोग करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
भूटान के साथ पारंपरिक रिश्ते को और मजबूत
उन्होंने भूटान के विदेश मंत्री डी एन धुंग्येल से भी बातचीत की। जयशंकर ने भारत-भूटान रिश्तों को “विशेष और समय की कसौटी पर खरे” बताया। दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते सहयोग और विकास पर संतोष जताया गया।
सेशेल्स और अन्य देशों के साथ भी अहम चर्चा
जयशंकर ने सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग पर बात की। उन्होंने सेशेल्स को मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से निपटने में भारत की मदद का भरोसा दिया। साथ ही विशेष आर्थिक पैकेज को लागू करने के कदमों का स्वागत किया गया।
मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री से भी हुई मुलाकात
दौरे के दौरान जयशंकर ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत-मॉरीशस संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। इसके बाद जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर जाएंगे, जहां वे रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन