Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar appreciates France support in India fight against terror reaffirms strategic partnership

Jaishankar: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के समर्थन को विदेश मंत्री ने सराहा, कई अहम मुद्दों पर हुई बात

Sun, 15 Jun 2025 10:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Jun 2025 10:39 AM IST
सार

भारत, फ्रांस के साथ रक्षा, अंतरिक्ष, आतंकवाद निरोधी अभियान और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग कर रहा है। दोनों देशों में तकनीक, इनोवेशन, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, जीवन विज्ञान, शिक्षा, म्यूजियम सहयोग और लोगों के लोगों से रिश्ते मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Jaishankar appreciates France support in India fight against terror reaffirms strategic partnership
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने फ्रांस दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में फ्रांस के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। अपने दौरे पर विदेश मंत्री ने भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि भी की। विदेश मंत्री 11-14 जून तक फ्रांस दौरे पर रहे। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति से की मुलाकात
विदेश मंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस मुलाकात में विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का संदेश राष्ट्रपति मैक्रों को दिया, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया था। दोनों पक्ष होरिजोन 2047 रोडमैप को लागू करने पर भी सहमत हुए। साथ ही रक्षा उद्योग को लेकर भी सहमति बनी। बयान में कहा गया कि भारत-फ्रांस के रिश्तों में अब विश्वास, साझा महत्वकांक्षाएं दिखाई देती हैं। विदेश मंत्री ने फ्रांस के विदेश मंत्री नोएल बैरट से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात में भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी में आई तेजी को सराहा गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi 3-Nation Tour LIVE: कनाडा समेत तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी; ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली विदेश यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों में कई अहम क्षेत्रों में सहयोग पर बनी सहमति
भारत, फ्रांस के साथ रक्षा, अंतरिक्ष, आतंकवाद निरोधी अभियान और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग कर रहा है। दोनों देशों में तकनीक, इनोवेशन, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, जीवन विज्ञान, शिक्षा, म्यूजियम सहयोग और लोगों के लोगों से रिश्ते मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। दोनों देशों के नेताओं की बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों जैसे हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों पर भी बात हुई। विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्शिले में आयोजित हुए भूमध्य सागर रायसीना डायलॉग में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को संबोधित भी किया। विदेश मंत्री ने फ्रांस में आर्मेनिया के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed