फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaish being used by Intelligence to carry out attacks in India said Musharraf

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ का खुलासा, आईएसआई जैश की मदद से भारत में कराती थी बम धमाके

Thu, 07 Mar 2019 10:29 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 07 Mar 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Jaish being used by Intelligence to carry out attacks in India said Musharraf
Pervez Musharraf

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने खुफिया एजेंसी आईएसआई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बुधवार को दावा करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में जैश-ए-मोहम्मद एक आतंकी संगठन था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इसका इस्तेमाल भारत में बम धमाके कराने के लिए करती थी। 


loader

ये बात उन्होंने निजी न्यूज चैनल में काम करने वाले पाकिस्तानी पत्रकार नदीम मलिक से फोन पर हुई बातचीत में दी। यह एक तरह का पाकिस्तानी टॉक शो है। उन्होंने इमरान सरकार के जैश-ए-मोहम्मद पर कार्रवाई करने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने दिसंबर 2003 में जैश-ए-मोहम्मद पर दो बार लगाम लगाने की कोशिश की थी। ये वीडियो क्लिप पाकिस्तानी पत्रकार ने अपने फेसबुक और ट्विटर पर शेयर की है। 

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने कार्यकाल (1999-2008) के दौरान आतंकी संगठन के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? तो उन्होंने कहा कि वो अलग समय था। जिसके चलते जैश के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई।

भारत में जैश द्वारा कई हमले किए गए हैं। जिसमें 2001 का जम्मू कश्मीर विधानसभा पर हुआ आतंकी हमला, संसद पर हुआ हमला, पठानकोट आतंकी हमला, नगरोटा और कठुआ कैंप पर हमला, उरी हमला और हाल ही में हुआ पुलवामा आतंकी हमला भी शामिल है। इस हमले की जिम्मेदारी भी जैश ने ही ली है।

इससे पहले निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मुशर्रफ ने पुलवामा आतंकी हमले पर दुख व्यक्त कर इसकी निंदा की थी। उन्होंने हमले में जैश का हाथ होने की बात स्वीकारी थी। मुशर्रफ ने कहा था, "यह भयानक है। हमें खेद है और हम इसकी निंदा करते हैं। मेरी इससे कोई सहानुभूति नहीं है। मुझपर जैश ने हमला किया था। मुझे नहीं लगता कि इमरान खान को जैश के साथ कोई सहानुभूति होगी। हालांकि मुशर्रफ ने दृढ़ता से कहा कि हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं थी।"

उन्होंने कहा था, "मौलाना ने इसे किया। जैश ने इसे किया लेकिन इसके लिए पाकिस्तानी सरकार को दोष नहीं देना चाहिए। सारी जानकारी जुटाने के लिए एक संयुक्त जांच दल होना चाहिए। यदि इसमें सरकार शामिल है तो यह खेदजनक होगा।" देश के आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, "जिस परिस्थिति में पाकिस्तान है, मुझे नहीं लगता कि सरकार ऐसी स्थिति में आएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed