फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peru News: 800 Year Old Girlfriend Found in 26 Year Old Man’s Bag Shocks Everyone in Peru

Peru: 26 साल के युवक के बैग में 800 साल पुरानी 'गर्लफ्रेंड', पेरू के इस मामले ने सभी को किया हैरान

Wed, 01 Mar 2023 10:25 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 01 Mar 2023 10:25 AM IST
सार

कंगाल के रूप में ममी को देख जब पुलिस ने पूछताछ की तो फूड डिलीवरी बॉय ने हैरान कर देने वाली बात कह दी। उसने कहा कि ये मेरी स्प्रीचुअल (अध्यात्मिक) गर्लफ्रेंड है। फिलहाल पुलिस ने ममी को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Peru News: 800 Year Old Girlfriend Found in 26 Year Old Man’s Bag Shocks Everyone in Peru
पेरू में पुलिस ने बरामद किया 800 साल पुरानी ममी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैरान हो गए न। लेकिन पेरू में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक 26 साल के फूड डिलीवरी बॉय के बैग से 800 साल पुरानी ममी बरामद हुई है। कंगाल के रूप में ममी को देख जब पुलिस ने पूछताछ की तो फूड डिलीवरी बॉय ने हैरान कर देने वाली बात कह दी। उसने कहा कि ये मेरी स्प्रीचुअल (अध्यात्मिक) गर्लफ्रेंड है। फिलहाल पुलिस ने ममी को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
दरअसल पेरू पुलिस ने मंगलवार को 26 साल के जूलियो सीजर बरमेजो को हिरासत में लिया। जूलियो एक कंपनी के लिए फूड डिलीवरी का काम करता है। उसके बैग से पुलिस ने करीब 600 से 800 साल पुरानी ममी (इंसान का कंकाल) बरामद किया। ममी उसी बैग में थी, जिसका प्रयोग जूलियो लोगों के घरों तक खाना पहुंचाने के लिए करता था।  
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में उसने हैरान करने वाली बातें कहीं। दावा किया कि ये ममी उसके पिता 30 साल पहले किसी से खरीदकर घर ले आए थे। फूड डिलीवरी बॉय ने इसका नाम 'जुनीता' रखा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें जुलियो ये कहते हुए दिखाई दे रहा है कि जुनीता (ममी) घर पर मेरे साथ ही मेरे कमरे में रहती है। वह मेरे साथ सोती है और मैं उसका देखभाल करता हूं। वह मेरी अध्यात्मिक प्रेमिका है। वह इसे अपने दोस्तों को दिखाने ले जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का क्या कहना है? 
पेरू के संस्कृति मंत्रालय का इस मसले पर बयान आया है। मंत्रालय ने कहा कि ये पूर्व-हिस्पैनिक अवशेष एक 'मम्मीफाइड वयस्क पुरुष' था। जो संभवतः पुनो के पूर्वी क्षेत्र से था। लीमा से लगभग 1,300 किलोमीटर (800 मील से अधिक) दक्षिण-पूर्व में ये जगह है।


मंत्रालय के एक विशेषज्ञ ने कहा, 'यह ममी जुनीता नहीं बल्कि यह जुआन है। जिस व्यक्ति की ये कंकाल है उसकी उम्र कम से कम 45 साल थी। इसे पट्टियों में लपेटा गया था। संस्कृति मंत्रालय ने कहा, 'रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से इस ममीकृत अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed