फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy: Large part of alpine glacier broke, six killed, 18 people buried in iceberg

Italy: अल्पाइन ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा, छह की मौत, 18 लोग बर्फ की चट्टानों में दबे

Mon, 04 Jul 2022 12:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 04 Jul 2022 12:17 PM IST
सार

यह घटना पुंटा रोक्का के पास मरमोलाडा पर्वत पर हुई। यह इटालियन डोलोमाइट्स में सबसे ऊंचा पर्वत है। मरमोलाडा की ऊंचाई 11,000 फीट है।

विज्ञापन
Italy: Large part of alpine glacier broke, six killed, 18 people buried in iceberg
अल्पाइन ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा। - फोटो : social media

विस्तार

इटली में अल्पाइन ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। आठ अन्य लोग घायल हो गए। 18 लोग बर्फ और चट्टानों के मलबे में फंसे हैं। 

विज्ञापन

अल्पाइन बचाव सेना के प्रवक्ता वाल्टर मिलान के अनुसार यह घटना पुंटा रोक्का के पास मरमोलाडा पर्वत पर हुई। यह इटालियन डोलोमाइट्स में सबसे ऊंचा पर्वत है। मरमोलाडा की ऊंचाई 11,000 फीट है। फंसे लोगों को निकालने के लिए पांच हेलिकॉप्टर और खोजी श्वानों की मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन

रेस्क्यू कोर की ऑफिसर मिशेला कैनोवा के अनुसार  घायलों में से दो को बेलुनो के अस्पताल ले जाया गया। एक को गंभीर हालत में ट्रेविसो के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पांच लोगों को ट्रेंटो के अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के चलते टूटा ग्लेशियर?
यह पता नहीं चला है कि ग्लेशियर टूटने की यह घटना किन कारणों से हुई, लेकिन पिछले माह से इटली में भीषण गर्मी पड़ रही है। माना जा रहा है कि इसी कारण से ग्लेशियर टूटा। मौसमविद् ग्लोबल वार्मिंग को भी इसकी वजह मानते हैं। इस बीच, इटली के  अल्पाइन पर्वत के एक हिस्से पर प्रायोगिक रूप से तिरपाल बिछाकर उसे सूर्य से बचाने का जतन किया जा रहा है।

इटली सरकार ने यह काम कैरोसेलो टोनाले कंपनी को सौंपा था। अब देखना होगा कि इस प्रयोग से ग्लेशियर को पिघलने व टूटने से बचाया जा सकेगा या नहीं? यह तिरपाल सफेद रंग की होने से सूर्य किरणों को प्रत्यावर्तित करने में सफल रही तो दुनियाभर में ग्लेशियरों की सुरक्षा की यह तकनीक लोकप्रिय हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed