फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy PM Melanie becomes victim of deepfake video compensation of one lakh euros

Deepfake: डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी, एक लाख यूरो का मुआवजा मांगा

Fri, 22 Mar 2024 06:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Mar 2024 06:56 AM IST
सार

पीएम मेलोनी  की कानूनी टीम ने कहा, हर्जाने की मांग करना एक प्रतीकात्मक कार्रवाई है। मेलोनी  मुआवजे की पूरी राशि हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए दान करेंगी।

विज्ञापन
Italy PM Melanie becomes victim of deepfake video compensation of one lakh euros
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी डीपफेक का शिकार हो गई हैं। उन्होंने डीपफेक अश्लील वीडियो बनाने और उसे ऑनलाइन डालने के आरोपी से एक लाख यूरो का हर्जाना मांगा है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 90 लाख रुपए के बराबर है। दावा है कि दो लोगों ने मेलोनी  का चेहरा वयस्क फिल्म स्टार के चेहरे पर लगाया और उसे अमेरिकी पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन

आरोपियों में पिता-पुत्र शामिल है। बेटे की उम्र 40 साल और उसके पिता की उम्र 73 साल है। दोनों ने मिलकर मेलोनी  का अश्लील वीडियो बनाया। दोनों आरोपियों पर मेलोनी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दोनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने कहा, उसने मोबाइल डिवाइस को ट्रैक करके आरोपी को ढूंढा। इसका इस्तेमाल उन्होंने वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए किया था। डीपफेक वीडियो 2022 में उनके देश के पीएम बनने से पहले का है। इस वीडियो को तब से लाखों बार देखा जा चुका है। मेलोनी ससारी कोर्ट में 2 जुलाई को गवाही देंगी।

विज्ञापन

मुआवजे की राशि दान करेंगी मेलोनी 
पीएम मेलोनी की कानूनी टीम ने कहा, हर्जाने की मांग करना एक प्रतीकात्मक कार्रवाई है। मेलोनी  मुआवजे की पूरी राशि हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए दान करेंगी। मेलोनी  की वकील मारिया गिउलिया मारोंगिउ ने कहा कि मुआवजे की मांग उन महिलाओं के लिए एक संदेश है, जो इस तरह की हिंसा की शिकार हैं। मेलोनी  का कहना है कि हिंसा की शिकार महिलाएं आवाज उठाने से न डरें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed