फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy bound China flight found Half passengers COVID Positive

दुनियाभर में कोरोना फैलाएगा चीन!: इटली पहुंचे दो विमानों में हुई जांच, 50% से ज्यादा यात्री संक्रमित मिले

Thu, 29 Dec 2022 09:24 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 29 Dec 2022 09:24 AM IST
सार

चीन ने एलान किया है कि अगले माह शुरू होने वाले चीनी लूनार नव वर्ष अवकाश में विदेश भ्रमण के इच्छुक लोगों को वह लाखों की तादाद में साधारण पासपोर्ट व वीजा जारी करेगा। इससे समूची दुनिया में कोविड नए सिरे से फैलने का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Italy bound China flight found Half passengers COVID Positive
चीन से इटली पहुंचीं दो फ्लाइट्स में आधे यात्री कोरोना संक्रमित मिले। (प्रतीकात्मक) - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन से इटली पहुंची एक फ्लाइट के आधे यात्री कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। इससे चीन से दूसरे देशों में कोरोना फैलने का खतरा और बढ़ गया है। इसी कारण भारत व अमेरिका समेत सात देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों को विमान में सवार होने से पहले कोविड निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर दिया है। 

विज्ञापन

चीन से मिलान जा रही दो फ्लाइट में यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक फ्लाइट के 92 यात्रियों में से 35 यानी 38 फीसदी और दूसरी के 120 यात्रियों में से 62 यानी 52 फीसदी यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।  
विज्ञापन

उधर, चीन देश में बड़े पैमाने पर कोरोना मरीज मिलने के बावजूद पाबंदियों में ढील दे रहा है। उसने नए साल में कोविड के खतरे का स्तर 'ए' से घटाकर 'बी' करने का फैसला किया है। इससे कोरोना मरीज को क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने यह भी एलान किया है कि अगले माह शुरू होने वाले चीनी लूनार नव वर्ष अवकाश में विदेश भ्रमण के इच्छुक लोगों को वह लाखों की तादाद में साधारण पासपोर्ट व वीजा जारी करेगा। इससे समूची दुनिया में कोविड नए सिरे से फैलने का खतरा बढ़ गया है। 
कोरोना के कारण चीन लगभग तीन सालों तक पूरी दुनिया से कटा रहा, क्योंकि अधिकांश देशों ने यात्रा पाबंदियां लगा दी थीं। इसलिए वह अपने पर्यटकों की विदेश यात्राओं पर पाबंदियां हटा रहा है। 2020 के बाद पहली बार चीन यह ढील दे रहा है, लेकिन दुनियाभर में कोविड की दृष्टि से यह कदम चिंताजनक माना जा रहा है। 

चीन से यात्री टिकट बुकिंग बढ़ी
उधर, ट्रेवल कंपनियों Trip.com और Qunar के अनुसार चीन द्वारा ढील के बाद चीनी यात्रियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय टिकट बुकिंग व इससे संबंधित सर्च में पांच से आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। चीनी लोगों ने जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा में रुचि दिखाई।


चीन से भारत आने वालों की जांच अनिवार्य
चीन में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए  भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को चीन से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। यह जांच चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वालों के लिए जरूरी होगी। भारत आगमन पर इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं या कोविड-19 संक्रमण पाया जाता है तो उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। इसी तरह अमेरिका, जापान, मलेशिया ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड निगेटिव टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed