फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italian Prisoner shoots at rivals with Gun smuggled in by Drone news and updates

झड़प: जेल में हुई बहस तो माफिया ने ड्रोन से करा ली हथियारों की तस्करी, गार्ड से चाभी छीन कैदियों पर बरसाई गोलियां

Mon, 20 Sep 2021 08:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 20 Sep 2021 08:59 PM IST
सार

इटली की जिस जेल में यह घटना हुई, उसे यूरोप की सबसे भीड़ वाली जेलों में गिना जाता है। इसमें 100 कैदियों की क्षमता के मुकाबले 120 कैदी रखे गए हैं।

विज्ञापन
Italian Prisoner shoots at rivals with Gun smuggled in by Drone news and updates
इटली की जेल में ड्रोन से हुई हथियारों की तस्करी। - फोटो : Social Media

विस्तार

इटली के फ्रोसिनन प्रांत से जेल में अपराधियों की भिड़ंत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया गया है कि यहां एक 28 साल के माफिया ने साथी कैदियों के साथ हुई छोटी सी बहस पर उन्हें मारने की साजिश रच ली। इसके लिए उसने ड्रोन की मदद से जेल के अंदर हथियारों की तस्करी भी करा ली और कैदियों को मारने के लिए उन पर जमकर फायरिंग की। इस घटना के सामने आने के बाद इटली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जिस अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया उसकी एक दिन पहले तीन लोगों से बहस हुई थी। इसका बदला लेने के लिए सोमवार को माफिया ने नहाने का बहाना बनाया और सप्लाई की हुई बंदूक के दम पर गार्ड से चाभी छीन ली। जेल यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद माफिया ने पूरी जेल में घूम-घूमकर बहस करने वाले कैदियों को ढूंढा और उन्हें मारने के लिए कैदखाने का दरवाजा खोलने की कोशिश भी की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, तो उसने सलाखों के अंदर बंदूक डालकर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


हालांकि, माफिया की इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि जब अपराधी अपने साथियों से बदला नहीं ले पाया, तो उसने अवैध तरीके से छिपकर रखा गया मोबाइल निकाला और अपने वकील से फोन कर बचने के तरीके पूछे। वकील ने उसने तुरंत अपने हथियार जेल अफसरों को सौंपने के लिए कहा। लेकिन माफिया ने हथियार के बाद फोन सौंपने से पहले उसका सिम कार्ड निगल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इटली की जेल व्यवस्था पर सवाल
इटली की यह जेल यूरोप की सबसे भीड़ वाली जेलों में गिनी जाती है। इसमें 100 कैदियों की क्षमता के मुकाबले 120 कैदी रखे गए हैं। इसी साल जून में इटली की जेल व्यवस्था पर तब सवाल खड़े हो गए थे, जब एक फुटेज में पुलिसकर्मी को कैदियों को बेतरतीब तरीके से मारते देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed